MUZAFFARNAGAR PALIKA-वार्ड 33 में 22 फैंसी लाइटों का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों की कड़ी में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने श्री आदर्श रामलीला सेवा भवन समिति को विकास की सौगात देते हुए रामलीला ग्राउंड पर फैन्सी लाइट का कार्य कराया गया। श्री राम नवमी पर्व के अवसर पर विकास की यह सौगात प्रदेश सरकार के मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल द्वारा जनता को समर्पित कर दी गई।

नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहर के वार्ड संख्या 33 के अन्तर्गत श्री राम लीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के ग्राउंड पर प्रकाश व्यवस्था के लिए 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से 22 फैन्सी विद्युत पोल लगवाये गये, जो आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। इससे ग्राउण्ड पर प्रकाश की व्यवस्था में सुधार हुआ और सौन्दर्यकरण भी होने से यहां लोगों आकर्षित हो रहे हैं। रविवार को श्री राम नवमी पर्व के अवसर पर पथ प्रकाश के लिए इस अनूठे कार्य को जनता को समर्पित किया गया। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ मिलकर इस विकास कार्य का लोकार्पण किया।

इसे भी पढ़ें:  यमुना ने वृंदावन में मचाया हाहाकार...बेघर हुए हजारों लोग, कॉलोनियां जलमग्न  

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धन से 22 फैंसी विद्युत पोल लगवाये गये हैं। इनमें एलईडी लाइट लगी हैं और ऑटोमेटिक सेंसर के बेस पर यह कार्य करते हैं। अंधेरा छा जाने पर ये लाइट स्वयं ऑन होंगी और सूर्य का प्रकाश फैल जाने पर ऑफ हो जायेंगी। इससे अनावश्यक रूप से लाइट जलने पर विद्युत का दुरूपयोग भी रूकेगा और सौन्दर्यकरण के कारण लोग आकर्षित भी हो रहे हैं। ऐसे कार्य अन्य वार्डों में प्रमुख स्थानों पर भी कराये जा रहे हैं। रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन और संयोजक युवा भाजपा नेता विकल्प जैन तथा वार्ड सभासद सीमा जैन ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर सभासद अमित पटपटिया, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, प्रशांत गौतम, कपिल पाल, ललित माहेश्वरी, मनीष चौधरी आदि भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की एक बैठक

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  उद्योगों की लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग, मंत्री कपिल देव को दिया ज्ञापनजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »