दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में लौटी भाजपा

मुजफ्फरनगर। दिल्ली में चौथी बार सत्ता तक पहुंचने के प्रयास में सियासी बिसात पर अरविंद केजरीवाल के दावों की हवा जनता ने निकाल दी। शनिवार को जब दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के परिणाम को ईवीएम ने उगलना शुरू किया तो आप की झाड़ू के तिनके बिखरते नजर आये। भाजपा ने यहां पर पूर्ण बहुमत के आंकड़े से कहीं ज्यादा सीटें हासिल कर 27 साल के सूखे को समाप्त कर सत्ता का रास्ता साफ कर दिया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में अब दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार बनने जा रहे हैं। इसके साथ ही दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा की ताजपोशी की तस्वीर भी साफ हो चुकी है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जो परिणाम सामने आये उनमें आम आदमी पार्टी को यहां बड़ा झटका लगा है। नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम और आप प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा जीत गए हैं। कांग्रेस ने इस सीट से संदीप दीक्षित को चुनावी मैदान में उतारा था। लगातार तीन बार इस सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस लीडर शीला दीक्षित को 2013 के विधानसभा चुनाव में शिकस्त देकर अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए थे। उन्होंने लगातार तीन बार इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। अब इस सीट पर अरविंद केजरीवाल को भाजपा के प्रवेश वर्मा ने पराजित कर उनकी सत्ता पर जीत दर्ज की है। जंगपुरा सीट से आप प्रत्याशी मनीष सिसोदिया हार गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह ने यहां जीत दर्ज की है। हार के बाद आम आदमी पार्टी नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा कि जंगपुरा के लोगों ने बहुत प्यार दिया, लेकिन लगभग 600 वोट से हम पीछे रह गए। जो उम्मीदवार जीते हैं, हम उन्हें बधाई देते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि जंगपुरा के लोगों की समस्याओं को वे हल करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  डीएम के आदेश के बाद पालिका ने भी कसी कमर, एई और एनएसए को नोटिस

कालकाजी सीट से आप प्रत्याशी आतिशी चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी को हराया है। बता दें कि कालकाजी सीट सबसे चर्चित सीटों में शामिल है। इस बार आम आदमी पार्टी ने कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी को टिकट दिया। वहीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक अलका लांबा को उतारा। इन चेहरों के कारण कालकाजी सीट एक बार फिर हॉट सीट बन गई है। वहीं भाजपा ने यहां से रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया। कालका सीट से उम्मीदवार बनाए गए बिधूड़ी अपने बयानों की वजह से विवादों में रहते हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज हार गए हैं। भाजपा की शिखा राय ने उन्हें हराया है। करावल नगर सीट से भाजपा के कपिल मिश्रा जीत गए हैं। आम आदमी पार्टी के मनोज त्यागी को उन्होंने हराया है। पटपड़गंज सीट पर आम आदमी पार्टी के अवध ओझा हार गए हैं। भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी ने यहां जीत दर्ज की है। दिल्ली सरकार में मौजूदा कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन बल्लीमारान सीट से जीत दर्ज की हैं। भाजपा के प्रत्याशी कमल बागड़ी को उन्होंने हराया हैं। इमरान हुसैनके सरकार के मंत्री होने के चलते यह सीट भी हॉट सीट बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  हाथरस पहुंचे मंत्री अनिल कुमार ने अस्पताल में जाना घायलों का हाल

कांग्रेस की तरफ से हारून यूसुफ चुनावी मैदान में है। हारून यूसुफ भी दिल्ली सरकार में पहले मंत्री रह चुके हैं। बाबरपुर विधानसभा सीट के रुझानों में आप के प्रत्याशी गोपाल राय जीत गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी अनिल वशिष्ठ हार गए हैं। गोपाल राय पिछले 10 साल से केजरीवाल की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। जिसके चलते यह सीट काफी चर्चा में रही है। इसलिए इस सीट के चुनाव परिणाम को लेकर भी लोगों में उत्सुकता देखने को मिली। भाजपा के प्रत्याशी करनैल सिंह शकूरबस्ती सीट से जीत गए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र जैन को उन्होंने हराया है। बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहलोत जीत गए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र भारद्वाज को उन्होंने हराया है। दिल्ली चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, ष्रुझानों से लगता हैं कि भाजपा सरकार बनाएगी और कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। अगर हमारा वोट प्रतिशत बढ़ भी जाए तब भी ये हमारी हार है, क्योंकि कांग्रेस के वोट भाजपा में चले गए… मध्यम वर्ग अरविंद केजरीवाल से बहुत नाराज था। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर अपना भरोसा जताया है, जनता प्रधानमंत्री के साथ है। यह बहुत बड़ी जीत है, यह जनता की जीत है, इस जीत के शिल्पकार प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-293 कुन्तल खाद्यान्न गबन करने में कोटेदार पर एफआईआर
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *