MUZAFFARNAGAR-सोमवार की सुबह मौसम ने करवट, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली और एनसीआर में 27 दिसंबर को पूरे दिन बारिश हुई और इसके बाद से ही दिल्ली के साथ साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई तभी से बना भीषण सर्दी का असर कायम है। सोमवार को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के चलते एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण मौसम में बदलाव नजर आया और दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मुजफ्फरनगर जनपद में भी अलग अलग स्थानों पर ठहरकर बूंदाबांदी देखने को मिली, जिस कारण यहां पर रविवार की धूप के कारण आई मौसमी गरमाहट का असर भी खत्म होता दिखाई दिया और तेज हवा के कारण ठिठुरन बढ़ने से लोगों को फिर से सर्दी का अहसास हुआ। वहीं हवा के कारण कोहरा भी साफ होता नजर आया।

इसे भी पढ़ें:  खाली प्लॉट में मिले 10 से 15 साल पुराने चार मानव कंकाल, पास पड़ी बोरी में मिला नारियल

पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार को भी बारिश हुई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले करीब एक सप्ताह से धूप न निकलने के कारण हाथ पैर सुन्न व गलन वाली ठंड से राहत नहीं मिल पा रही थी, लेकिन रविवार सुबह कोहरा छाया रहने के बावजूद दिन में निकली कड़क धूप के कारण लोगों को भीषण सर्दी से राहत मिली थी। इस दिन हवा चलने से ठंड तो महसूस हुई मगर गुनगुनी धूप ने बड़ी राहत दी। वहीं सोेमवार बारिश होने की भी संभावना भी जताई गई थी, जिसके कारण सवेरे मौसम ने करवट ली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही मुजफ्फरनगर जनपद में भी कहीं कहीं बारिश देखने को मिली। शहरी क्षेत्र में भी बूंदाबांदी ने रविवार की धूप से बनी गरमाहट को खत्म करते हुए फिर से सर्दी का अहसास कराने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर शहर में ओवरब्रिज के नीचे बनेंगे खेल कोर्ट और जिम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। सुबह के समय कोहरा छाया रहने की संभावना है, हालांकि धूप निकलने से कोहरा छट जाएगा। मुजफ्फरनगर जनपद की बात करें तो सोमवार को मौसम ने एक फिर करवट बदली। सुबह कोहरा छाया था। कोहरा इतना घना था कि सामने कुछ दूरी पर भी मुश्किल से दिखाई दे रहा था। इसके बाद अचानक छाए बादलों ने भी अपना असर दिखाया और फिर मौसम को बदल दिया। सवेरे के समय गड़गड़ाहट के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे ठंड ने फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद बूंदाबांदी रुकी और मौसम साफ होने के साथ धूप निकल आई, लेकिन धूप के साथ ही बादलों के जोर ने लोगों को ठिठुरन का भरपूर अहसास कराया। हल्की बारिश के बाद मध्यम धूप निकलने से लोगों को राहत मिली।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व मंत्री के बेटे पर रहमोकरम में सवालों में फंसी मुजफ्फरनगर पुलिस ने दी सफाई

Also Read This

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  खाली प्लॉट में मिले 10 से 15 साल पुराने चार मानव कंकाल, पास पड़ी बोरी में मिला नारियलकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रिश्वत में लोक निर्माण विभाग के एक्सईन गिरफ्तारपालिका टीम के बाजार

Read More »