50 भक्तों के साथ वैष्णो देवी यात्रा पर गए सभासद राजीव शर्मा

मुजफ्फरनगर। पालिका सभासद राजीव शर्मा पिछले 23 वर्षों से अपने वार्ड के निवासियों को माता वैष्णो देवी की यात्रा अपने निजी खर्च पर करा रहे हैं। इस साल भी वो 50 लोगों को लेकर माता वैष्णो देवी की यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान उन्होंने अपने जिले और शहर के हितों को लेकर माता वैष्णो देवी से प्रार्थना करते हुए सभी के लिए सुख समृ(ि की कामना की है।

नगरपालिका परिषद् के वार्ड संख्या 25 से भाजपा सभासद राजीव शर्मा नए साल के अवसर पर अपने वार्ड से भक्तजनों को मां वैष्णो देवी के दरबार में ले जा रहे हैं। इसके लिए वो अपने निजी खर्च पर ही तमाम व्यवस्था करते हैं। सभासद राजीव शर्मा ने माता वैष्णो देवी की यात्रा 2001 में 18 भक्तों के काफिले के साथ शुरू की थी। पिछले 23 साल से वो लगातार नए साल पर भक्तों को लेकर माता वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे हैं। पिछले साल 2023 में सभासद राजीव शर्मा 93 भक्तजनों को लेकर यात्रा पर गए थे। इस साल सौ लोगों को ले जाने की तैयारी थी, लेकिन रेलगाड़ी निरस्त हो जाने के कारण वो 50 लोगों को बस से लेकर यात्रा पर गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता से भारी पड़ी बहस, दरोगा व सिपाही लाइन हाजिर

सभासद राजीव शर्मा ने बताया कि मां की उन पर असीम कृपा रही है। उनके आशीर्वाद से ही उनको वार्ड में लोगों का लगातार प्रेम और समर्थन मिला, जिस कारण वो एक छोटे जनप्रतिनिधि के रूप में निरंतर जनता की सेवा करने का काम कर पा रहे हैं। उन्होंने नगरपालिका परिषद् के बोर्ड की खुशहाली और आपसी समन्वय बने रहने के साथ ही शहर के चहुंमुखी विकास के लिए मां वैष्णो देवी से प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ यात्रा करने वालों में प्रशांत शर्मा, कुलदीप, प्रवीन, रोबिन, बब्बल, राजू, अजय गर्ग, अजीत शर्मा आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बांटा अन्नकूट

Also Read This

बलदेव मथुरा में टीबी जागरूकता अभियान, मुफ्त जांच पर जोर

मथुरा। बलदेव मथुरा में 24-02-2026 को टीबी जागरूकता अभियान बलदेव चलाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव में आयोजित इस अभियान में मेडिकल छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को क्षय रोग के प्रति सचेत किया। अभियान का उद्देश्य समय रहते जांच और उपचार को बढ़ावा देना रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव के अधीक्षक एवं जिला क्षय रोग अधिकारी मथुरा के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बरोली स्थित डी एस पेरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज के बीएससी नर्सिंग और फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता से भारी पड़ी बहस, दरोगा व सिपाही लाइन हाजिरनुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने टीबी के प्रमुख

Read More »