MUZAFFARNAGAR-रतनलाल आज भी नहीं भूले मुस्लिमों की आंखों के वो आंसू

मुजफ्फरनगर। विशु( मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मौहल्ला लद्दावाला की मंदिर वाली गली में सोमवार को शंख, मंजीरे और घंटे घडियाल के बीच मंत्रोचार हुआ तो लोगों के जहन में तीन दशक पुरानी वो तस्वीर भी ताजा हो गई। लद्दावाला के मुसलमान और रामलीला टिल्ला में रह रहे हिन्दू परिवार अपनी इस गली को लेकर संवेदनशील होकर पुरानी यादों से जुड़ गये। इनमें रतनलाल आज भी लद्दावाला छोड़ने के उस दिन को नहीं भूले जब वहां के मुस्लिमों ने रोते हुए उनको विदा कर वादा किया था कि वो उनके मंदिर को एक अमानत के तौर पर संभालकर रखेंगे और मुस्लिमों ने इस वादे को आज तक निभाया।

वयोवृ( हो चुके रतनलाल सैनी आज भी अपने परिवार के साथ रामलीला टिल्ला पर निवास कर रहे हैं। उनको तलाश करते हुए कुछ मीडिया कर्मी उनके आवास तक पहुंचे तो उन्होंने लद्दावाला के उस शिव मंदिर की पूरी कहानी बयां की, जिसको आज यशवीर महाराज ने जागृत करने का काम किया। रतनलाल की जुबां से एक बार भी लद्दावाला के मुस्लिमों के लिए कोई अपशब्द या बुराई नहीं निकली। उनसे जब पूछा गया कि आपने दंगों में मुस्लिमों के खौफ में पलायन किया था, तो झट से सवाल बीच में ही रोकते हुए रतनलाल ने इंकार करते हुए कहा कि वहां मुस्लिम बस्ती बढ़ जाने के बाद भी वो और परिवार सभी सुरक्षित रहे। अपनी मर्जी से उन्होंने वहां की जमीन और मकान बेचा और रामलीला टिल्ला पर आकर बस गये। रतनलाल बताते हैं कि 1970 के दशक तक भी लद्दावाला पूरी तरह से हिन्दू बाहुल्य था। वहां इक्का दुक्का मकान होने के कारण बस्ती कम थी, खेती की जमीन ज्यादा थी। यहां मंदिर वाली गली में सैनी और खटीक समाज के लोग परिवार सहित रहकर खेती करते थे।

इसे भी पढ़ें:  KHULASA-सौतेली मां के नाम तीन करोड़ की सम्पत्ति करने से नाराज बेटों ने कराई पिता की हत्या

हमने ही गली में 1970 एक छोटा सा शिव मंदिर बनाकर मूर्ति स्थापित करते हुए पूजा अर्चना शुरू की। इसके बाद 1991 में देश में हिन्दू मुस्लिम झगड़े होने लगे। लेकिन लद्दावाला का माहौल नहीं बिगड़ा। यहां हिन्दू और मुसलमान सभी मिल जुलकर रहते रहे। उस दौर में हमारा मुस्लिमों के साथ पूरा प्यार और सहयोग था। हमें मुस्लिमों के बीच कोई भय का आभास नहीं हुआ। कभी कोई झगड़ा भी हुआ तो सभी ने आपस में मिलकर ही सुलझा लिया। कभी धर्म के आधार पर हम लोगों के बीच कोई नफरत जैसी चीज नहीं पनपी। समय बीतता गया तो वहां पर हिन्दू परिवारों की संख्या कम होने लगी। पूरी तरह से मुस्लिम बस्ती बस चुकी थी, लेकिन इसके बाद भी हम और हमारा परिवार इनके बीच पूरी तरह से सुरक्षित थे। हम अपने मर्जी से वहां से मकान और जमीनों को बेचकर रामलीला टिल्ला की ओर आकर बस गये। जब लद्दावाला को छोड़ा तो उस शिव मंदिर में स्थापित मूर्तियों को भी अपने साथ लेकर आ गये और यहां बने मंदिर में उनको स्थापित कराया। वहां से हमकों किसी दंगे के कारण नहीं निकलना पड़ा। जो लोग ऐसा कह रहे हैं, वो समाज में झूठ परोस रहे हैं। दंगा होने पर मुस्लिम परिवारों ने ही हमारी सुरक्षा की और हर तरह से सहयोग दिया। जब हम वहां से आने लगे तो मुस्लिमों ने आंखों में आंसुओं के साथ विदा किया, हमें रोकने का पूरा प्रयास किया गया। वहां से आने के बाद भी हम लोगों वहां के मुस्लिम परिवारों से जुड़े हुए हैं। आना जाना भी बहुत वर्षों तक रहा। वो आज भी वहां पर जाना चाहते थे, लेकिन बीमारी के कारण वो नहीं जा पाये। रतनलाल सैनी ने बताया कि उस दौर में इस मंदिर वाली गली में उनके परिवार के साथ ही शमशेर खटीक, रामकिशन सैनी, देशो खटीक, कालीचरण सैनी, महावीर खटीक, सुनील खटीक, काला के परिवार रहते थे। सभी रामलीला टिल्ला आकर बस गये थे।

इसे भी पढ़ें:  टैक्स वसूली पर शासन गंभीर, 31 जुलाई तक सम्पत्ति बिल पहुंचाने के निर्देश

हमने मुस्लिमों के साथ एक थाली में खाना खाया, आज भी प्यार कायमः सुधीर खटीक

मुजफ्फरनगर। भाजपा नेता सुधीर खटीक भी सोमवार को स्वामी यशवीर महाराज के साथ लद्दावाला शिव मंदिर कार्यक्रम में शामिल रहे। उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में बताया कि इस मंदिर में वर्ष 1970 से 1991 के अंत तक पूजा अर्चना का दौर कायम रखा, लेकिन इसके बाद यहां पर रहने वाले हिंदू परिवार के लोग अपने मकान और जमीनों को बेचकर रामलीला टिल्ला पर जाकर बस गये। यहां से इन परिवारों के जाने का कारण कोई भय भरा माहौल नहीं रहा। वो खुद यहां पर मुस्लिमों के बीच ही पले और बढ़े हैं, एक ही थाली में इनके साथ खाना पीना रहा है। आज तक कोई परेशानी नहीं हुई और यह प्यार आज भी कायम है। उस दौर में इस पूरी गली में हिंदू परिवार थे और आज सभी मुस्लिम हैं और यही लोग इस मंदिर की देखरेख करते रहे हैं, जो यहां का भाईचारा साबित करता है। मुस्लिमों ने जिस प्रकार से स्वामी यशवीर और अन्य हिंदू लोगों का यहां मंदिर आने पर स्वागत किया, वो सराहनीय है और सभी को इसकी प्रशंसा करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना श्रमिक दिवस

पांच थानों की पुलिस लेकर आये सीओ सिटी बोले-मुस्लिमों ने दिल जीत लिया

मुजफ्फरनगर। स्वामी यशवीर महाराज द्वारा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र लद्दावाला में 54 साल पुराने शिव मंदिर में पूजा अर्चना का ऐलान कर पुलिस प्रशासन की नींद हराम कर दी थी, लेकिन मुस्लिमों ने जो भाईचारा पेश किया, उसने अफसरों को भी बाग-बाग कर दिया। सोमवार की सुबह लद्दावाला की पूरी नाकाबंदी की गई थी। यहां पर सुरक्षा बंदोबस्त के लिए सीओ स्टिी व्योम बिंदल के नेतृत्व में शहर कोतवाली और खालापार सहित पांच थानों का पुलिस बल लगाया गया था। आवाजाही पर पाबंदी थी तो छतों पर भी पुलिस फोर्स के जवान तैनात कर निगरानी की जा रही थी।

सवेरे कोतवाली अक्षय शर्मा ने ड्रोन उड़ाकर छतों की स्थिति को परखा। तो दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ फोर्स के जवान मंदिर वाली गली में मुस्तैद नजर आये, लेकिन यहां पहुंचे स्वामी यशवीर महाराज पर जब मुस्लिमों ने 30 किलोग्राम गुलाब और 20 किलोग्राम गैंदे के फूलों की बारिश की तो तनावग्रस्त यह माहौल भाईचारे और मुहब्बत की मिसाल बनता दिखाई दिया। दो घंटे के कार्यक्रम के बाद जब यशवीर महाराज ने मुस्लमानों को थैंक यू कहकर विदाई ली तो पुलिस और प्रशासन के अफसर भी खुश नजर आये, क्योंकि सारा मामला मुस्लिमों की मुहब्बत और सहयोग के कारण शांति से निपट गया। इस बीच आला अधिकारी यहां तैनात अफसरों से फोन पर ही पल-पल की अपडेट लेते रहे। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यहां पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे, लेकिन स्थानीय नागरिकों ने सराहनीय स्तर पर जो सहयोग दिया, वो पूरी तरह से प्रशंसनीय है।

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  पशु चोरी का 36 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में शातिर घायल, दो गिरफ्तारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना श्रमिक दिवसवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  टैक्स वसूली पर शासन गंभीर, 31 जुलाई तक सम्पत्ति

Read More »