शुकतीर्थ का कायाकल्प करने में जुटे डीएम उमेश मिश्र

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने महाभारतकालीन पौराणिक तीर्थ स्थल का कायाकल्प करने को लेकर पूरा अभियान छेड़ दिया है। इसकी कार्ययोजना बनाने के लिए शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्र ने जिले के समस्त अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए इसके ले आउट प्लान को साझा किया और अधिकारियों के सुझाव भी मांगे। उनका दावा है कि आने वाले दिनों में शुकतीर्थ को हरिद्वार की तर्ज पर ही एक पौराणिक तीर्थ के रूप में देश और विदेश में नई पहचान दिलाई जायेगी। इसके साथ ही डीएम ने ठंड के प्रकोप के बीच बेसहारा लोगों को इस बार बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी अफसरों को दिए हैं। साथ ही पहली बार रैन बसेरों में ठहरने वाले लोगों को चाय नाश्ता और भोजन की व्यवस्था भी करने की तैयारी प्रशासन कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFARNAGAR-हाईवे पर गाड़ियों से तेल चुराने वाले शातिरों से मुठभेड़

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह सभा कक्ष में एक जिला स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें शुकतीर्थ के विकास और व्यवस्था को लेकर बिन्दूवार चर्चा की गई। इसमें जिलाधिकारी ने शुकतीर्थ को एक पौराणिक तीर्थ होने के नाते धार्मिक पर्यटन का बड़ा हब बनाने की कार्ययोजना पर सभी अधिकारियों को एक समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि शुकतीर्थ को विकसित करने और वहां पर धार्मिक तीर्थाटन करने के लिए आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। इस पौराणिक क्षेत्र को देश में नई पहचान दिलाई जाये, यही प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका ने टैक्स के रूप में की रिकॉर्ड वसूली

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ठंड व शीत लहर को देखते हुए भी अधिकारियों को अभी से क्षेत्र में कार्य करने के लिए कहा गया है। इस बैठक में डीएम ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को समय से तैयारी करने और रैन बसेरों में भी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि सर्दी से बचाने के लिए रैन बसेरों में कम्बल, अलाव के साथ ही वहां पर लोगों के लिए नाश्ता और भोजन की भी व्यवस्था की जायेगी। बैठक में एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, एसडीएम खतौली मोनालिसा जोहरी, एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार, एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार भारती, तहसीलदार खतौली श्र(ा गुप्ता, एआरटीओ अजय मिश्रा, नगरपालिका एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  बाल ठाकरे ने हिंदुत्व की रक्षा को जीवन समर्पित कियाः ललित मोहन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  बाल ठाकरे ने हिंदुत्व की रक्षा को जीवन समर्पित कियाः ललित मोहनस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  साई धाम रोड के दुकानदारों को लेकर मंत्री कपिल देव से मिले व्यापारी नेता कृष्ण गोपालवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFARNAGAR-हाईवे पर गाड़ियों से तेल चुराने वाले शातिरों से

Read More »