एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 170 लोगों ने उठाया लाभ

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को आयोजित हुए निःशुल्क विराट नेत्र रोग चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा 170 नेत्र रोगियों का परीक्षण कर उपचार लाभ प्रदान करने के साथ ही उनको निःशुल्क दवाईयों का वितरण भी किया। शिविर में मोतियाबिंद पाये जाने पर 37 नेत्र रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान, गाजियाबाद के सहयोग से रविवार को आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल और एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल ने संयुक्त रूप से किया।

इसे भी पढ़ें:  जिला युवा सर्राफा एसो. कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

शिविर को लेकर जानकारी देते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक माह के चौथे रविवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सा संस्थान, गाजियाबाद के सहयोग से नियमित रूप से किया जा रहा है। रविवार को संस्थान के चिकित्सकों ने अपनी सेवा प्रदान करते हुए शिविर में आये 170 नेत्र रोगियों का परीक्षण किया, इनमें से 37 लोगों के नेत्रों में मोतियाबिन्द पाया गया, उनकी सहमति पर चिकित्सकों के द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन कर उनको गाजियाबाद भेजा गया। आगामी शिविर दिसम्बर माह में चौथे रविवार 22 दिसम्बर 2024 को आयोजित किया जायेगा। शिविर में वरदान सेवा संस्थान की टीम से नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अमित प्रजापति, डा. एसके शर्मा, मणिप्रकाश त्यागी, डा. अजहर हुसैन, सचिन कुमार और अनिल कुमार आदि ने अपनी सेवा प्रदान की। शिविर के आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर से जुड़ा ड्रग सिंडिकेट बेनकाब: देहरादून से 20 करोड़ की नशे की दवाएं जब्त
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *