MUZAFFARNAGAR-आयुर्वेदिक चिकित्सक की दुकान में चोरी का प्रयास

मुजफ्फरनगर। शहर के एक आयुर्वेदिक चिकित्सक के क्लीनिक में बीती रात दो युवकों ने शटर उखाड़कर और ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया, युवक चोरी करने में सफल नहीं हो पाये। मौके पर पहुंचे चिकित्सक और उसके पुत्र ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपने का दावा किया गया है, जबकि पुलिस एक आरोपी होने की बात कह रही है। थाने में तहरीर देकर पड़ोसी चिकित्सक पर चोरी करवाने की साजिश का आरोप लगाते हुए कार्यवाही करने की मांग की है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ब्रहमपुरी में रहने वाली पूर्व सभासद और कांग्रेस नेत्री नीलम गौतम के पति डॉ. बीबी गौतम एक आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं, उन्होंने घास मंडी ब्रहमपुरी में ही अपना क्लीनिक खोला हुआ है। इस क्लीनिक में बीती रात में चोरी का प्रयास किया गया। बताया गया कि बीती रात में करीब 12 बजे दो युवकों ने शटर उखाड़ने व ताले तोड़ने का प्रयास किया। यह करते हुए दोनों आरोपी वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। डॉ. बीबी गौतम ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया कि घास मंडी से ब्रहमपुरी के रास्ते पर आयुर्वेदिक क्लीनिक है। बीती रात में अपना क्लीनिक बंद कर वह घर चले गए थे। इसके बाद करीब 12 बजे दो युवक उनके क्लीनिक पर पहुंचे और शटर तोड़ने का प्रयास करने लगे।

इसे भी पढ़ें:  थाना भवन में विनय कुमार गौतम द्वारा संचालित एल आई सी मिनी ऑफिस पर विशाल कैम्प का आयोजन

इस दौरान युवकों ने शटर में लगा ताला भी तोड़ने का प्रयास किया। इसकी सूचना पर डॉ. बीबी गौतम और उनके पुत्र रवि गौतम क्लीनिक पर पहुंच गए। रवि ने बताया कि दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। रवि गौतम ने थाना सिविल लाइन पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने अपने पड़ोसी चिकित्सक पर चोरी के इस षडयंत्र को रचने को आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। वहीं एसएचओ सिविल लाइन इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि डॉ. बीबी गौतम द्वारा लगाये जा रहे आरोपों जैसा कुछ भी नहीं पाया गया है। बीती रात एक शराबी युवक के द्वारा नशे की हालत में उनके साथ ही कुछ अन्य दुकानों के शटर में किसी चीज से प्रहार किया गया। सीसीटीवी फुटेज को भी देखा गया है। दो युवक उसमें भी नहीं आ रहे हैं। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  भाकियू तोमर ने सीएमओ कार्यालय को घेरा, लगाये आरोप

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  जानसठ तहसील मारपीट से मचा तहसील में हड़कंपस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथः डाॅ. सुधीर सैनीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथः डाॅ.

Read More »