आखिरकार पालिका में आकर ही माने डॉ. अतुल कुमार

मुजफ्फरनगर। आखिरकार नगरपालिका परिषद् में डॉ. अतुल कुमार की नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर फिर से वापसी हो ही गई। उनको वापस पालिका में नहीं भेजने का मन बना चुका जिले के दो बड़े अफसरों ने भी चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की शहर हित और जनहित के लिए सफाई के लिए बनी आवश्यकता को देखते हुए अपनी जिद छोड़कर उनको वापस पालिका में भेज दिया गया है। इसके लिए जारी आदेशों में सीएमओ ने अब साफ कर दिया है कि जब तक शासन द्वारा नगरपालिका में नियमित रूप से नगर स्वास्थ्य अधिकारी की तैनाती नहीं कर दी जाती है, तब तक डॉ. अतुल कुमार ही पालिका में इस पद पर कार्य करते रहेंगे।

बता दें कि 26 सितम्बर को बेटे की तबियत खराब होने के कारण पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे डॉ. अतुल कुमार की पत्नी ने आधी रात जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को फोन मिला दिया था। उनकी पत्नी की शिकायत थी कि बेटे के बीमार होने के बाद भी उसके उपचार के लिए डॉ. अतुल को पालिका प्रशासन द्वारा अवकाश नहीं दिया जा रहा है। पत्नी की शिकायत के बाद डीएम ने तत्काल ही अधिशासी अधिकारी को निर्देश जारी कर डॉ. अतुल को अवकाश पर भेजने के निर्देश दिये। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने इसके लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को अवगत कराया तो उन्होंने 27 सितम्बर से ही डॉ. अतुल कुमार को अवकाश पर भेजने के निर्देश जारी कर दिये। इसके बाद एनएसए का अतिरिक्त चार्ज चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश गोलियान को सौंप दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  ई रिक्शा चलानी है तो वाहन पर लिखा होगा नाम, पता और नम्बर

वहीं सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने डॉ. अतुल का पालिका में किया गया तबादला निरस्त करते हुए उनको वापस अपनी मूल तैनाती पीएचसी पीनना पर चार्ज संभालने के निर्देश दिये और एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार को पालिका में एनएसए के अतिरिक्त दायित्व के लिए तैनात कर दिया और उन्होंने पालिका में चेयरपर्सन के समक्ष उपस्थित होकर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत कर दी थी। वहीं डॉ. अतुल लगातार पालिका में वापसी के अपने प्रयासों में जुटे रहे। इसी बीच डॉ. अशोक ने बीमारी का हवाला देत हुए सीएमओ को पत्र लिखकर पालिका में एनएसए का दायित्व निभाने में असमर्थता व्यक्त की और डॉ. अतुल ने पीएचसी पीनना पर चार्ज नहीं संभाला। सीएमओ ने इसे आदेशों की अवहेलना बताते हुए उनको सख्त चेतावनी दी और तत्काल चार्ज न संभालने पर वेतन रोकने के निर्देश दे दिये थे।

इसे भी पढ़ें:  बागपत से गैंगस्टर एक्ट में फरार शातिर इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

इसी बीच अब इसमें एक नाटकीय मोड़ आया और जैसा की माना जा रहा था, डॉ. अतुल कुमार पालिका में एनएसए के पद पर अपनी वापसी कराने में सफल हुए हैं। यह चौथा अवसर है जबकि उनकी पालिका में इस पद पर वापसी हो रही है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने उनकी पालिका में वापसी के लिए आदेश जारी कर दिया है। इसमें सीएमओ ने कहा कि पांच सितम्बर को पालिकाध्यक्ष के द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं होने के कारण नगर स्वास्थ्य अधिकारी पद से डॉ. अतुल कुमार को हटाने के लिए 05 सितम्बर 2024 को पत्र लिखकर नये अधिकारी की मांग की थी। उनके इस आग्रह को स्वीकार करते हुए 18 अक्टूबर को एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार को पालिका में तैनात किया गया था, लेकिन डॉ. अशोक द्वारा स्वास्थ्य सम्बंधी समस्या बताकर कार्य करने में असमर्थता व्यक्त की। सीएमओ के अनुसार पालिकाध्यक्ष ने 04 नवम्बर को लिखे पत्र में डॉ. अशोक को कार्यमुक्त करने की संस्तुति करते हुए डॉ. अतुल कुमार को ही पालिका में वापस आगामी आदेशों तक नामित करने के लिए कहा गया है। सीएमओ का कहना है कि इसके बाद 12 नवम्बर तक चार बार अनुस्मरण पत्र भेजकर पालिकाध्यक्ष ने पालिका में जनहित और पालिका हित को देखते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी पद पर डॉ. अतुल कुमार को ही वापस नामित करने का अनुरोध किया गया। इसमें डॉ. अतुल कुमार को शासन स्तर से अधिकारी नियुक्त होने तक पालिका में तैनाती करने के आदेश सीएमओ ने जारी कर दिये हैं। यह आदेश गुरूवार को सीएमओ द्वारा जारी किये गये, शुक्रवार को अवकाश होने के कारण अब माना जा रहा है कि शनिवार को डॉ. अतुल कुमार पालिका में चार्ज संभाल सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-2 सितंबर से शुरू होगा कुष्ठ रोगी खोजी अभियान

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  ई रिक्शा चलानी है तो वाहन पर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  पशुओं की चर्बी से ब्रांडेड देसी घी…तीन घरों पर पुलिस ने मारा छापाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  आईएमए के क्रिकेट टूर्नामेंट में चिकित्सकों ने दिखाई अपनी खेल प्रतिभाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  ई रिक्शा चलानी है तो वाहन पर लिखा होगा नाम, पता और नम्बरलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »