सलमान खान को धमकी देने वाला तैय्यब नोएडा से गिरफ्तार

नोएडा। अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में कारपेंटर का काम करता है। युवक की पहचान मोहम्मद तैयब (18) के रुप में हुई है। वह दिल्ली में रहता है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में टैक्स्ट मैसेज किया था कि मैं सलमान खान को नहीं छोड़ूंगा। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद मोबाइल नंबर से धमकी देने वाले की तलाश शुरू हुई। युवक की लोकेशन यूपी की मिली तो मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस मुख्यालय को इनपुट दिया। इसके बाद मंगलवार को आरोपी युवक मोहम्मद तैयब निवासी दिल्ली को मुंबई की बांद्रा पुलिस ने नोएडा के थाना सेक्टर 39 इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक सेक्टर-92 की एक कोठी में कारपेंटर का काम कर रहा था। उसे आठ हजार रुपये महीने का वेतन मिलता है। मुंबई पुलिस की दो टीम नोएडा आई हुई हैं। एसीपी नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने आरोपी को पकड़े जाने की पुष्टि की। मोहम्मद तैयब मूल रुप से बरेली का रहने वाला है। इस समय अपने चाचा के पास कर्दनपुरी, अंबेडकर चौक ज्योति नगर दिली में रह रहा था। पिता का नाम ताहिर है। वह बरेली में दर्जी का काम करता है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका के नाम पर बन रहे फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र

मुंबई पुलिस आरोपी युवक को सूरजपुर कोर्ट लेकर गई है, कोर्ट में पेश कर पुलिस ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी। फिर रिमांड पर मुंबई लेकर जाएगी। सेक्टर-39 थाने के बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा है। नोएडा पुलिस जांच पर अभी कुछ आधिकारिक तौर पर नहीं बोल रही है। आगे की जांच मुंबई पुलिस करेगी। सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस की एक टीम आरोपी के दिल्ली स्थित घर पर मौजूद है। वहां ज्योति नगर थाना पुलिस को सूचना देकर आरोपी के चाचा का घर भी खंगाला जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में 39 PPS अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे कहां भेजा गया

Also Read This

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने फीता काटकर किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

मेरठ रोड पर कुंजबिहारी अग्रवाल के लायंस आई सेंटर पर आयोजित शिविर से सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड स्थित केशवदास शांति देवी लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट के लायंस आई सेंटर में बुधवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इस अवसर पर आई सेंटर के संस्थापक और शिविर आयोजक कुंजबिहारी अग्रवाल और संयोजक डॉ. अनुराधा वर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, चिकित्सकों और नेत्र रोगियों का स्वागत किया। शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार सैनी द्वारा मरीजों की आंखों की

Read More »