रिसाइक्लिंग फर्म पर राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50.87 लाख जमा कराए 

मुजफ्फरनगर। गोपनीय सूचना के आधार पर राज्य कर विभाग की टीम ने 26 अगस्त को बुढ़ाना स्थित करनाल रोड पर संचालित एक रिसाइक्लिंग फर्म पर छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान फर्म के भौतिक सत्यापन में बड़े पैमाने पर अनियमितताएँ पाई गईं। टीम ने कार्रवाई करते हुए 50.87 लाख जमा कराए।

संयुक्त आयुक्त (वि.अनुशा.) राज्य कर, मुजफ्फरनगर सिद्धेश चन्द्र दीक्षित ने बताया कि जांच के दौरान माल घोषणा की तुलना में कुल रु0 4,22,267 का स्टॉक कम पाया गया। साथ ही बिना वास्तविक माल परिवहन के केवल प्रपत्रों के आधार पर पॉसआन (पास-ऑन) की गई आईटीसी की गहन जांच की गई। इस जांच में फर्जी आईटीसी (RITC) का मामला सामने आया, जिसके चलते विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुल रु0 50.87 लाख की धनराशि राजकीय कोषागार में DRC-03 के माध्यम से जमा कराई। इस कार्रवाई से स्पष्ट हुआ कि फर्म लंबे समय से फर्जीवाड़े के जरिए सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रही थी। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जांच की यह कार्रवाई राज्य कर विभाग की राजस्व संरक्षण की रणनीति का हिस्सा है, ताकि फर्जी बिलिंग और कर चोरी जैसी गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाया जा सके।राज्य कर विभाग की इस त्वरित कार्रवाई ने न केवल फर्जी बिलिंग करने वाली फर्मों में खलबली मचा दी है अधिकारियों का कहना है कर चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी इस प्रकार की गहन जांचें जारी रहेंगी। उक्त जांच संयुक्त आयुक्त (वि.अनुशा.) राज्य कर, मुजफ्फरनगर सिद्धेश चन्द्र दीक्षित के निर्देशन में की गई। कार्रवाई का नेतृत्व उपायुक्त (वि.अनु.शा.) राज्य कर मुजफ्फरनगर मनोज कुमार शुक्ल ने किया। इस दौरान जांच टीम में सहायक आयुक्त (वि.अनु.शा.) राज्य कर, मुजफ्फरनगर वाई.पी. सिंह, राज्य कर अधिकारी राजेन्द्र शर्मा एवं संतोष कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

इसे भी पढ़ें:  देवभूमि का स्वरूप बचाने को लैंड, लव और थूक जिहाद पर अंकुशः धामी

Also Read This

शाह आलम की लंबी हाउस अरेस्टिंग, प्रशासन को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की घोषणा के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, कार्यकर्ताओं में रोष, घर पर रहा पुलिस का पहरा मुजफ्फरनगर। किसान-मजदूर संगठनों की गतिविधियों के बीच प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली, जब एक प्रमुख किसान नेता को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद संगठन ने अपनी मांगों को लेकर नया कदम उठाते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम को अंबा विहार स्थित उनके आवास पर खालापार थाना पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की गई

Read More »

भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार और भविष्य अंधकारः विनीत कुशवाहा

सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा का महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के आवास पर हुआ स्वागत मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के जनपद आगमन पर सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज का युवा रोजगार के अभाव में दिशाहीन होता जा रहा है, और सरकार उसे असली मुद्दों से भटकाकर रील बनाने व दिखाने में उलझाए हुए हैं,युवाओं को रियल

Read More »

पतंगबाजी के विवाद में हिंसक संर्घष, दो युवक गंभीर रूप से घायल

सूजडू में छत पर कहासुनी के बाद घर में बंद कर की गई बेरहमी से पिटाई, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मुजफ्फरनगर। छत पर पतंग उड़ाने को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दो युवकों को कथित तौर पर घर में बंद कर पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों युवक अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे और रिश्तेदार के साथ छत पर पतंग उड़ा रहे थे। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर हमलावर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि दोनों युवकों को गंभीर रूप से चोटिल किया गया

Read More »

वेतन बढ़ाने की मांग, सड़कों पर आग और पथराव — नोएडा में भड़का गुस्सा

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़क पर उतर आए और देखते ही देखते विरोध ने ऐसा रूप ले लिया कि शहर के कई हिस्सों में यातायात ठप पड़ गया। पिछले तीन से चार दिनों से चल रहा यह आंदोलन सोमवार को सबसे ज्यादा उग्र दिखा। नोएडा फेज-2 में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं, कुछ वाहनों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया। पुलिस के मुताबिक हालात काबू में लाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मुख्य मांगें साफ हैं — मासिक वेतन 13 हजार रुपये से बढ़ाकर

Read More »

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  भतीजी की ससुराल गया परिवार, सूने घर को चोरों ने बनाया

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »