जीएसटी परिषद का बड़ा फैसला: MSMEs को 3 दिन में पंजीकरण, टैक्स स्लैब में बदलाव से 8 सेक्टरों को राहत

नई दिल्ली: कारोबारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जीएसटी परिषद ने बुधवार को कई अहम निर्णय लिए। सूत्रों के अनुसार, परिषद ने एमएसएमई और स्टार्टअप्स के लिए पंजीकरण की समयसीमा 30 दिन से घटाकर 3 दिन करने पर सहमति जताई। साथ ही, निर्यातकों को जीएसटी रिफंड देने की प्रक्रिया को पूरी तरह स्वचालित बनाने का प्रस्ताव भी मंज़ूर कर लिया गया।

सूत्रों के मुताबिक दो दिवसीय बैठक की शुरुआत आज से हुई, जिसमें कर दरों के सरलीकरण को मुख्य एजेंडा रखा गया। फिलहाल 5%, 12%, 18% और 28% की चार दरें लागू हैं। सरकार का इरादा है कि 28% टैक्स वाले ज़्यादातर सामानों को 18% वर्ग में और 12% वाले कुछ उत्पादों को 5% वर्ग में लाया जाए। इस कदम से एक ओर घरेलू खपत बढ़ने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर लगभग 50,000 करोड़ रुपये के अनुमानित राजस्व घाटे को भी संतुलित करने की कोशिश होगी।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में भाजपा नेता की सोते वक्त गोली मारकर हत्या, माथे में मारी गई गोली — घर में थे 10 लोग, किसी को भनक तक नहीं लगी

जानकारी के मुताबिक, इस बदलाव से वस्त्र, उर्वरक, नवीकरणीय ऊर्जा, ऑटोमोबाइल, हस्तशिल्प, कृषि, स्वास्थ्य और बीमा जैसे आठ अहम क्षेत्रों को फायदा पहुंच सकता है। परिषद जीवन व स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम जैसी कुछ सेवाओं को पूरी तरह करमुक्त करने पर भी विचार कर रही है।

हालांकि, विलासिता और “पाप वस्तुओं” जैसे तंबाकू, शराब और महंगी गाड़ियों पर राहत मिलने की संभावना नहीं है। इनके लिए मुआवजा उपकर की जगह स्वास्थ्य उपकर या हरित ऊर्जा उपकर लगाए जाने पर चर्चा चल रही है।

इसे भी पढ़ें:  हांगकांग अग्निकांड में अब तक 55 की मौत, 279 लोग लापता

दरअसल, पिछले आठ सालों में अलग-अलग कर स्लैब से असमान राजस्व वसूली सामने आई है। ऐसे में सरकार का तर्क है कि दरों में सुधार से मध्यमवर्ग और आम उपभोक्ताओं को सीधा लाभ होगा, क्योंकि रोज़मर्रा की ज़रूरतों के साथ-साथ कुछ महंगे सामान भी सस्ते हो सकते हैं।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि कर घटने से कंपनियां उत्पादों की कीमतें कम कर सकती हैं। हालांकि इसका पूरा फायदा उपभोक्ताओं तक पहुँचेगा या नहीं, इसकी गारंटी नहीं है। फिर भी, मांग में बढ़ोतरी से उत्पादन और रोज़गार के नए अवसर बनने की संभावना ज़रूर है।

इसे भी पढ़ें:  मिट्टी से बनी ईंटें नहीं होंगी सस्ती, धरी रह गई घर बनाने की उम्मीद?

वहीं, अमेरिका द्वारा हाल ही में 50% आयात शुल्क लगाने से लगभग 48 अरब डॉलर के निर्यात पर असर पड़ने का अंदेशा है। सरकार को विश्वास है कि घरेलू मांग में वृद्धि इस असर को काफी हद तक कम कर सकती है।

अब परिषद के सामने सबसे बड़ी चुनौती सभी राज्यों को साथ लेकर चलने की है। खासतौर से तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे गैर-भाजपा शासित राज्यों ने संभावित राजस्व घाटे को लेकर चिंता जताई है और मुआवज़े की मांग के संकेत दिए हैं।

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »