भांजे के साथ मिलकर 40 साल की पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

 

कानपुर। कानपुर के सचेंडी के लालेपुर निवासी शिवबीर ;45द्ध की हत्यारोपी पत्नी लक्ष्मी और भांजे अमित ने पुलिस की पूछताछ में हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। दोनों ने पहले पुलिस को गुमराह किया। कानपुर में भांजे के प्यार में एक महिला ने रिश्तों का कत्ल कर दिया। मामला सचेंडी का है। दस माह पहले महिला लक्ष्मी ने भांजे संग मिलकर पति शिवबीर ;45द्ध की हत्या कर दी और शव घर के पीछे खेत में गाड़ दिया। कुछ समय बाद कुत्तों ने अस्थियां बाहर निकाल दीं तो हड्डियों को बोरे में भरकर पनकी नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने शनिवार को सास सावित्री देवी की तहरीर पर दोनों के खिलाफ हत्या के लिए अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि सचेंडी के लालूपुर गांव निवासी सावित्री देवी ने सचेंडी थाने में बेटे शिवबीर के लापता होने की शिकायत छह मई 2025 को दर्ज कराई थी। सावित्री देवी ने बताया था कि 30 अक्तूबर 2024 को गृह जनपद बांदा गई थीं। पांच सितंबर को वापस आई तो उन्हें बहू लक्ष्मी ने बताया कि शिवबीर के पास किसी का फोन आया था, जिस पर वह नौकरी के चक्कर में गुजरात चले गए। काफी दिन तक कोई जानकारी न मिलने पर बहू लक्ष्मी से पूछताछ की तो हर बार अलग-अलग बात बताई। सावित्री देवी ने बहू लक्ष्मी और नाती अमित के प्रेम संबंध की बात बताते हुए शिकायत की थी। जब अमित और लक्ष्मी के संबंधों को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की गई तो उन लोगों ने इस बात को स्वीकार किया। इस पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अमित ने घटना कबूल कर ली। अमित के मुताबिक सावित्री के बांदा जाने के बाद 02 नवंबर को लक्ष्मी ने शिवबीर को चाय में नशे की गोली मिलाकर पिला दी थी। शिवबीर के सो जाने पर उसने सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी। शव को घर के पीछे खेत में दफना दिया था। शव को गलाने के लिए नमक भी डाला था। कुछ समय बाद कुत्तों ने हड्डियां बाहर निकाल दीं तो हड्डियों को बोरी में भरकर पनकी नहर में फेंक दिया था। सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट के मुताबिक लक्ष्मी की उम्र करीब 40 साल और अमित की 25 वर्ष है। हत्या के दौरान शोर होने पर उसकी 13 साल की बेटी और आठ साल का बेटा जाग गए थे। लक्ष्मी ने दोनों को किसी तरह समझाकर शांत करा दिया। 18 वर्षीय बड़ा बेटा घर में नहीं था। अमित हाथ से दिव्यांग है। कानपुर के सचेंडी के लालेपुर निवासी शिवबीर ;45द्धकी हत्यारोपी पत्नी लक्ष्मी और भांजे अमित ने पुलिस की पूछताछ में हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। दोनों ने पहले पुलिस को गुमराह किया। हालांकि जब पुलिस ने उनके बीच रात-रात भर हुई कॉल डिटेल सामने रखी तो दोनों ने दो नवंबर को हत्या करने का गुनाह कबूल कर लिया। ?

इसे भी पढ़ें:  यूपी में अराजकता और दंगा करने पर दूंगा जहन्नुम का टिकट, गजवा-ए-हिंद की कल्पना पर मिलेगा नरक: योगी
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *