घर में एसी फटने से लगी आग, पति-पत्नी और बेटी की मौत…बेटे की हालत गंभीर

 

फरीदाबाद । फरीदाबाद की एक कालोनी में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां मकान के बाहर लगे एसी में आग लग गई। जिसकी वजह से कमरे के अंदर धुआं-धुआं हो गया। हादसे में तीन की मौत हो गई है। फरीदाबाद की ग्रीनफील्ड कालोनी में मकान के बाहर लगे एसी की आउटडोर यूनिट में आग लगने से हादसा हो गया। घर के अंदर दम घुटने से पति, पत्नी व बेटी की मौत हो गई है। वहीं बेटे की हालत गंभीर है। ग्रीनफील्ड्स कालोनी के गेट संख्या 10 के अंदर बनी एक बिल्डिंग के एक फ्लैट में एसी यूनिटमें शार्ट शर्किट हो गया। जिसकी वजह से आग फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत हो चुकी है। फिलहाल, गंभीर हालत में बेटे को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। मृतकों में पति- सचिन कपूर, पत्नी रिंकू और बेटी सुजान शामिल हैं। वहीं बेटे आर्यन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि पहली मंजिल पर एसी के बाद अंदर फ्लैट में आग फैली तो परिवार बचने के लिए नीचे आ गया। सीढ़ियों में धुंआ होने के चलते ये परिवार दूसरी मंजिल पर ही फंस गया। धुआं इतना भर गया कि अंदर दम घुटने से दंपति, बेटी और कुत्ते की मौत हो गई। युवक गंभीर हालत में है। इस बिल्डिंग में तीसरी मंजिल भी इसी परिवार की है, लेकिन वो खाली है।

इसे भी पढ़ें:  रोहाना कस्बे में एसबीआई शाखा में लगी आग

Also Read This

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया

Read More »