नेपाल की हिंसा में फंसे मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता ने जारी की वीडियो

परिवार को बंधाया हौसला, कहा-हम सभी सुरक्षित, भारत सरकार से की तत्काल प्रबंध करने की मांग

मुज़फ़्फ़रनगर। भाजपा नेता सुनील तायल समेत 10 लोग नेपाल के आपदा प्रभावित काठमांडू क्षेत्र में फंसे हुए हैं। वहाँ आगजनी और तोड़फोड़ हो रही है। उन्हें आपदाग्रस्त क्षेत्र से निकलवाकर भारत वापसी कराने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी और विदेश मंत्रालय से फोन पर संपर्क किया।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि अभी तक जानकारी के अनुसार भाजपा नेता सुनील तायल के साथ ही दस लोगों के नेपाल में हिंसाग्रस्त क्षेत्र में फंसने की सूचना मिली है। इनमें कई लोग एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। मंत्री कपिल देव के अनुसार ये सभी लोग नेपाल में भगवान पशुपतिनाथ के साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए तीर्थ यात्रा पर गये हुए हैं। इनमें सचिन गुप्ता व आशु गुप्ता निवासी प्रेमपुरी, प्रवीण गुप्ता निवासी नवाब गंज पश्चिमी, सुशील त्यागी नया अलमासपुर, भोपाल सिंह एटूजेड ग्रीन स्टेट कालोनी, पवन कुमार इन्दिरा कालोनी, वरूण धनगर इन्द्रप्रस्थ कालोनी रेशू विहार, सुनील तायल आत्म कुंज कालोनी जानसठ रोड के साथ ही कुलदीप सिंह बिजनौर और अजय जैन बडौत शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि इसके लिए विदेश मंत्रालय में भी बात कर इनका रिकॉर्ड दिया गया है। वहां से सरकार लगातार नेपाल में फंसे भारतीयों को वापसी सुरक्षित लाने की तैयारियों में जुटी है।
बाजार में थे सुनील तायल, अचानक फूटने लगे बम, हुई आगजनी

सुनील तायल ने नेपाल के होटल के कमरे से वीडियो संदेश जारी करते हुए भगवान पशुपति नाथ के साथ ही दूसरे धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आये थे। सुनील तायल ने अपने गाइड थापा की सूझबूझ की प्रशंसा करते हुए बताया कि शाम के समय जब अचानक ही हालात बिगड़े तो वो बाजार में थे, अचाकन ही गोलीबारी, आगजनी और लूटपाट की वारदातें होने लगी। इस अराजकता को स्वयं हमने अपनी आंखों से देखा है। दुकानों को आग लगाई गई और गोलाबारी से दहशत फैलाई। किसी तरह से छोटी गलियों से निकालकर गाइड थापा ने उनको होटल तक सुरक्षित पहंुचाया। सुनील तायल ने बताया कि नेपाल में लगातार हालात बिगड़ रहे हैं, लेकिन वो सभी सुरक्षित हैं। परिजनों को घबराने की जरूरत नहीं हैं। उन्होंने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि नेपाल के हालातों को देखते हुए उनके साथ ही यहां पर फंसे अन्य भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश वापसी के तात्कालिक प्रबंध किये जायें।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Also Read This

सीमेंट मिक्सर से वाहन की टक्कर से नौ लोगों की मौत, तीन घायल

ठाणे- महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन के टकराने से यह हादसा हुआ। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि राज्य के ठाणे जिले में एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन टकराने से नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने तत्काल नजदीकी

Read More »

सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, फेज 2 में गाड़ियों में आगजनी

नोएडा- वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। फेज 2 में कर्मचारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पथराव किया। फरीदाबाद, पलवल में भी कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने नोएडा के सेक्टर 58 की कंपनी में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, ‘नोएडा में आंदोलन करने वाले सभी लोगों से मैं अपील करूंगा कि वे प्रदेश में ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिससे कानून व्यवस्था में कोई बाधा पैदा होती है। प्रदेश ने

Read More »

शाह आलम की लंबी हाउस अरेस्टिंग, प्रशासन को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की घोषणा के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, कार्यकर्ताओं में रोष, घर पर रहा पुलिस का पहरा मुजफ्फरनगर। किसान-मजदूर संगठनों की गतिविधियों के बीच प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली, जब एक प्रमुख किसान नेता को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद संगठन ने अपनी मांगों को लेकर नया कदम उठाते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम को अंबा विहार स्थित उनके आवास पर खालापार थाना पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की गई

Read More »

भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार और भविष्य अंधकारः विनीत कुशवाहा

सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा का महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के आवास पर हुआ स्वागत मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के जनपद आगमन पर सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज का युवा रोजगार के अभाव में दिशाहीन होता जा रहा है, और सरकार उसे असली मुद्दों से भटकाकर रील बनाने व दिखाने में उलझाए हुए हैं,युवाओं को रियल

Read More »

पतंगबाजी के विवाद में हिंसक संर्घष, दो युवक गंभीर रूप से घायल

सूजडू में छत पर कहासुनी के बाद घर में बंद कर की गई बेरहमी से पिटाई, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मुजफ्फरनगर। छत पर पतंग उड़ाने को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दो युवकों को कथित तौर पर घर में बंद कर पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों युवक अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे और रिश्तेदार के साथ छत पर पतंग उड़ा रहे थे। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर हमलावर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि दोनों युवकों को गंभीर रूप से चोटिल किया गया

Read More »

वेतन बढ़ाने की मांग, सड़कों पर आग और पथराव — नोएडा में भड़का गुस्सा

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़क पर उतर आए और देखते ही देखते विरोध ने ऐसा रूप ले लिया कि शहर के कई हिस्सों में यातायात ठप पड़ गया। पिछले तीन से चार दिनों से चल रहा यह आंदोलन सोमवार को सबसे ज्यादा उग्र दिखा। नोएडा फेज-2 में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं, कुछ वाहनों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया। पुलिस के मुताबिक हालात काबू में लाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मुख्य मांगें साफ हैं — मासिक वेतन 13 हजार रुपये से बढ़ाकर

Read More »