दिनदहाड़े लूटः दादा-पोते से बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटी

बदमाशों ने बुजुर्ग सर्राफ और पोते को बनाया निशाना, 2.5 किलो चांदी-70 ग्राम सोना और नगदी लेकर फरार

मुजफ्फरनगर। जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। आए दिन हो रही वारदातों ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है। ताजा मामला बुढ़ाना थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े एक बुजुर्ग सुनार और उसके पोते को बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए लूट का शिकार बना लिया। बदमाश दादा-पाते से करीब 10 लाख रुपये के जेवर, नकदी और दूसरा सामान लूटकर आसानी से फरार हो गये। बड़ी मात्रा में सोना-चांदी की लूट होने की खबर से पुलिस में हड़कम्प मच गया। पीड़ित सर्राफ ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश के लिए चैकिंग शुरू की, सीसीटीवी फुटेज खंगलाने में पुलिस कर्मी जुटे रहे।
जानकारी के अनुसार, कस्बा बुढ़ाना निवासी बुजुर्ग सर्राफ नेमचंद वर्मा रविवार की सुबह प्रतिदिन की भांति ही अपने पोते के साथ गांव हबीबपुर स्थित अपनी सर्राफा की दुकान पर जा रहे थे। नेमचंद के अनुसार जैसे ही वे मंदवाड़ा रोड पर पहुंचे, तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने नेमचंद और उनके पोते को हथियारों के बल पर धमकाते हुए उनके पास मौजूद 2.5 किलो चांदी के आभूषण, 70 ग्राम सोने के जेवर, एक मोबाइल फोन और नगदी छीन ली। वारदात के बाद आरोपी धमकी देते हुए बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित नेमचंद वर्मा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और फिर घटना स्थल से बुढ़ाना कोतवाली में आकर पुलिस को वारदात के बारे में बताते हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित बुजुर्ग सर्राफ ने पुलिस को बताया कि बदमाश उनके पास से करीब सात लाख रुपये का सोना और करीब तीन लाख रुपये की चांदी के साथ ही कुछ नकदी और मोबाइल फोन लूटकर ले गये हैं। वो रोजाना दुकान से जेवर अपने घर ले जाते थे और सवेरे घर से दुकान पर लेकर आते थे। 

इसे भी पढ़ें:  राम मंदिर गांधी कालोनी में कथा का चतुर्थ दिवस मनाया गया

सर्राफ से बड़ी लूट की वारदात होने पर पुलिस में हड़कम्प मच गया। सर्राफ की सूचना के बाद बुढ़ाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष अत्री मय फोर्स मौके पर पहुंचे, उन्होंने घटना स्थल का मुआयना किया और क्षेत्र में नाकाबंदी करते हुए बताये गये हुलिया के आधार पर बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमों को सक्रिय कर दिया। एसएचओ सुभाष ने बताया कि रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे तीन बदमाशों द्वारा बुजुर्ग सर्राफ नेमचंद और उनके पोते को आतंकित करते हुए लूट करने की वारदात की जानकारी मिली है। सर्राफ की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के ख्ािलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। बदमाशों का जल्द ही सुराग लगाकर उनको गिरफ्तार किया जायेगा। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। व्यापारी वर्ग में खासा रोष देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  नगर को सुगम-सुरक्षित बनाना सीएम योगी का संकल्पः कपिल देव

दादा-पोते से 4000 नगद भी लूटे, पोते ने कराया मुकदमा

मुजफ्फरनगर। लूट की वारदात के सम्बंध में एसपी क्राईम इंदू सिद्धार्थ ने जारी बाइट में बताया कि शिवम वर्मा निवासी कस्बा बुढ़ाना द्वारा थाना बुढाना पुलिस को सूचना दी कि वह अपने दादा के साथ मोटरसाईकिल पर कस्बा बुढ़ाना से ग्राम हबीबपुर स्थित अपनी ज्वैलर्स की दुकान पर जा रहे थे।

रास्ते में 03 अज्ञात बदमाशों द्वारा उनसे उनका बैग जिमसें आभूषण, 4000/- रुपये नगद तथा 01 मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गये। सूचना पर थाना बुढ़ाना पुलिस व उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु थाना बुढ़ाना पर पुलिस टीमों का गठन किया गया है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ कॉलेज पढ़ने गई युवती का अपहरण, पिता ने कराई एफआईआर

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-उद्योगपतियों को धमकाने वाले तीन नेताओं सहित सौ लोगों पर मुकदमाइस अवसर पर राष्ट्रीय

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  नगर को सुगम-सुरक्षित बनाना सीएम योगी का संकल्पः कपिल देवमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी बेधक

Read More »