महिला ने तोड़ा पुरानी ससुराल का दरवाजा, सास-ससुरा और रिश्तेदारों की कर दी धुनाई

कोर्ट के आदेश पर पांच भाई-बहनों के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने का नामजद मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति की पहली पत्नी ने अपनी पुरानी ससुराल में पहुंचकर न केवल घर का दरवाजा तोड़ा और जबरन घर में घुसकर अपने परिजनों के साथ मिलकर पुरानी सास-ससुर के साथ ही अन्य रिश्तेदारों की जमकर धुनाई कर डाली। इस मामले में थाने और पुलिस अफसरों के दर पर फरियाद के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई तो पीड़ित पक्ष ने कोर्ट में अर्जी दी। कोर्ट के आदेश पर हमलावर दो अज्ञात और पांच भाई बहनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है।
कूकड़ा निवासी गुलिस्ता पत्नी शाहबाज की कोर्ट अर्जी से आये आदेश पर नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। गुलिस्ता ने अपनी तहरीर में बताया कि उसके पति शाहबाज की पूर्व में मेरठ जनपद के इंचौली निवासी सगीर की पुत्री शमीना खातून के साथ शादी हुई थी। शादी टूट जाने के बाद भी शमीना परिवार से रंजिश पाले हुए थी। 04 जुलाई 2025 की दोपहर को उसके ससुर अपने दो बेटों शाहबाज और शहजाद के साथ नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गये थे। घर पर वो अपनी सास और जेठानी के साथ नमाज पढ़ने की तैयारी कर ही रही थी कि इसी बीच शमीना खातून अपनी बहनों मोहसिना और परवीन तथा भाइयों मोनू और सलीम के साथ दरवाजा तोड़कर उनके घर में जबरन घुस आई। इनके साथ दो अज्ञात लोग भी मौजूद थे।
गुलिस्ता का आरोप है कि इन लोगों ने आते ही गाली गलौच और अभद्रता शुरू कर दी। हमला करते हुए मारपीट करने लगे। सास को नीचे गिराकर उनके कानों से सोने के कुंडल खींच लिये। सलीम और मोनू ने उसको व उसकी जेठानी को दबोच लिया और अश्लील हरकतें करते हुए कोली भर ली। शोर शराबा सुनकर मौहल्ले के लोग और उनके परिजन भी घर आ गये। हमलावर इनके आने पर कार में बैठकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। गुलिस्ता ने बताया कि घटना के बाद थाने में और एसएसपी को भी शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एसएचओ नई मंडी दिनेश बघेल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्रकरण में आरोपी हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-3.50 करोड़ की नकली दवा खरीद में कारोबारी गिरफ्तार

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  कश्यप समाज को नरेश टिकैत की हिदायत: अपनी हैसियत ने भूले मजदूर तबकागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही

Read More »