मुजफ्फरनगर-बागोवाली में घर में घुसकर हमले की वीडियो वायरल

मंडी थाने में दानिश और उसके पिता शरीफ के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया और दानिश को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही भी की गई थी।

मुजफ्फरनगर। सऊदी में अपने पति और बच्चों के साथ रह रही सानिया नामक महिला के द्वारा पति के साथ हुए आपसी झगड़े की बात यहां अपने गांव में परिजनों से फोन पर कर देने के बाद बेटी की ससुराल पर किये गये हमले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो पुलिस ने भी भागदौड़ की। इस वीडियो में हुई घटना में पीड़ित पक्ष की ओर से पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ, इसमें कुछ लोग घर में घुसकर मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर पुलिस में हलचल मची। इसको लेकर सीओ नई मंडी राजू कुमार शाव ने बताया कि वायरल वीडियो नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव बागोवाली का है। इस गांव की लड़की सानिया पुत्री शरीफ ने अपने ही पड़ौस के रहने वाले फरदीन पुत्र मूसा के साथ प्रेम विवाह किया था और वो उसके साथ सऊदी में रह रही है। वहां पर पति और पत्नी के बीच कोई आपसी विवाद हुआ, जिसकी जानकारी सानिया ने फोन पर अपने भाई दानिश को दी और इसके बाद दानिश व अन्य परिजनों ने सानिया की ससुराल में जाकर मारपीट की। इसमें सानिया की सास खतीजा पत्नी मूसा की तहरीर पर 12 सितम्बर को मंडी थाने में दानिश और उसके पिता शरीफ के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया और दानिश को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही भी की गई थी। यह मारपीट 11 सितम्बर को की गई, जो वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी, जिसकी वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-खेत में मिला युवक का शव, जहरीले पदार्थ से मौत की आशंका

Also Read This

कूकड़ा को विकास की सौगात, 28 लाख की लागत से बने पार्क का उद्घाटन

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिकों ने किया अभिनंदन, बच्चों और बुजुर्गों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ पार्क मुजफ्फरनगर। नगर के वार्ड संख्या 17 के अन्तर्गत कूकड़ा (हरीपुरम) क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नव-निर्मित पार्क का उद्घाटन किया। लंबे समय तक कूड़ा-करकट के ढेर के रूप में उपयोग होने वाली पालिका भूमि अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक पार्क में बदल गई है और कूकड़ा विकास की सौगात से जगमगा उठा। पार्क के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिक अभिनंदन कर उनके विकास कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  किसानों की समस्याओं पर फिर

Read More »