थाने में गबन-नई मंडी कोतवाली से 19 लाख नकद, जेवर और हथियार गायब!

हैड मोहर्रिर के खिलाफ इंस्पेक्टर ने दर्ज कराया आपराधिक विश्वासघात के आरोप में मुकदमा, 

मुजफ्फरनगर। शहर की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली नई मंडी कोतवाली से लाखों रुपये नकद, कीमती जेवरात और हथियारों के साथ ही करतूस अचानक ही गायब हो गये। इस माल का अचानक गायब हो जाना न सिर्फ पुलिस महकमे की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है, बल्कि अफसरों की दो साल की चुप्पी ने मामले को और भी संदेहास्पद बना दिया है। कोतवाली के मालखाने से करीब 19 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और हथियार एवं कारतूस ग़ायब होने के मामले में इंस्पेक्टर ने आरोपी हेड मोहर्रिर के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। अफसरों ने वर्षों तक मामले को दबाए रखा, लेकिन अब जांच कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद कोतवाली में ही हुई इस रहस्मयी चोरी को छिपाने के लिए चली अंदरूनी सांठगांठ की परतें खुलने लगी हैं।
नई मंडी कोतवाली में इंस्पेक्टर दिनेश चन्द बघेल ने तहरीर देकर कोतवाली के मालखाने में हुई माल मुकदमाती की रहस्यमयी चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दरअसल इंस्पेक्टर दिनेश बघेल पूर्व में नई मंडी कोतवाली के प्रभारी रहे हैं। उनके द्वारा कोतवाली में माल मुकदमाती के गायब होने के सम्बंध में एसएसपी के निर्देश पर तहरीर दी, जिस पर सोमवार की देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इंस्पेक्टर दिनेश बघेल ने अपनी तहरीर में बताया कि 29 सितम्बर 2017 से 31 मार्च 2023 तक नई मंडी कोतवाली में नरेन्द्र कुमार सिरोही हैड मोहर्रिर के पद पर तैनात रहे हैं। नरेन्द्र मंडी कोतवाली से ही प्रमोशन पाने के लिए उप निरीक्षक के रूप में रिटायर्ड हुए, कोतवाली के मालखाने का चार्ज हैड मोहर्रिर होने के कारण उनके पास ही रहा। आरोप है कि 31 मार्च 2023 को रिटायर्ड होने के उपरांत नरेन्द्र सिरोही ने कोतवाली के नये हैड मोहर्रिर को रिटायर्ड होने के उपरांत मालखाना चार्ज सम्पूर्ण रूप से नहीं दिया। इसके लिए तत्कालीन थाना प्रभारी ने अपै्रल, मई और जुलाई माह 2024 में नरेन्द्र सिरोही को नोटिस तामील करते हुए चार्ज सम्पूर्ण कराने के लिए निर्देश दिये थे।
इसी बीच 20 जुलाई 2024 को सीओ नई मंडी ने कोतवाली का निरीक्षण किया और माल कम पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए रिटायर्ड हैड मोहर्रिर को कोतवाली बुलाकर मालखाना का कम माल पूर्ण कराने के लिए निर्देश दिये। इस पर थाना प्रभारी ने 05 सितम्बर 2024 को नोटिस दिया। थाने का चार्ज इंस्पेक्टर दिनेश बघेल के पास आया तो उनके द्वारा भी आरोपी नरेन्द्र सिरोही को अक्टूबर और नवम्बर 2024 के साथ ही 23 जनवरी 2025 को भी नोटिस भेजकर कोतवाली तलब किया था, लेकिन नोटिस जारी होने के बाद भी आरोपी ने कम माल मुकदमाती को पूर्ण नहीं कराया।
इसी बीच सीओ नई मंडी रूपाली राय चौधरी ने 06 फरवरी 2025 को कोतवाली का निरीक्षण किया, तो माल कम ही मिला, इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने थाना इंचार्ज दिनेश बघेल को आरोपी को बुलाकर माल पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिये थे। उन्होंने 09 फरवरी को आरोपी के नाम एक बार फिर नोटिस तमील कराते हुए कोतवाली आकर माल मुकदमाती पूर्ण कराने के निर्देश दिये, इसके साथ ही इस प्रकरण में जांच के लिए सीओ नई मंडी को एक कमेटी का गठन करने के लिए रिपोर्ट भी प्रेषित की। इसमें डीआईजी सहारनपुर ने 21 फरवरी को एसएसपी को एक कमेटी गठित करने के आदेश जारी किये। गठित कमेटी द्वारा नई मंडी कोतवाली का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध माल मुकदमाती की लिस्ट तैयार करने के बाद मालखाने का चार्ज कोतवाली के हैड मोहर्रिर ब्रज कुमार को सौंप दिया।
कमेटी की जांच में मालखाने में काफी माल कम पाया गया, जिसमें 19 लाख 79 हजार 140 रुपये नकद, आभूषण और कारतूस एवं तमंचे शामिल हैं। कमेटी गठन के बाद कम पाये गये माल को पूर्ण कराने के लिए आरोपी हैड मोहर्रिर नरेन्द्र सिरोही को फोन के साथ ही लिखित नोटिस 24 अपै्रल और 24 जुलाई को तामील कराये गये, लेकिन नरेन्द्र सिरोही आज तक भी कोतवाली में नहीं पहुंचे। इंस्पेक्टर दिनेश बघेल ने अपनी तहरीर में कहा कि इससे साफ है कि नरेन्द्र सिरोही ने कोतवाली मंडी के मालखाने से कम पाये गये माल का गबन किया है। इसके लिए उन्होंने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की संस्तुति के साथ एसएसपी को एक अगस्त 2025 को अपनी रिपोर्ट दी, जिस पर एसएसपी ने एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और उन्होंने सीओ नई मंडी को कार्यवाही के निर्देश दिये, 29 सितम्बर की रात आरोपी हैड मोहर्रिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  शहर की सड़कों से हटवाया गया अतिक्रमण, चेतावनी दी

जिस दिन कोतवाली में संभाला चार्ज, उसी दिन हुआ मुकदमा
मुजफ्फरनगर। यूपी पुलिस से उप निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त होने वाले नरेन्द्र सिरोही के खिलाफ कार्यवाही को लेकर एक संयोग भी बना दिखाई दिया है। नई मंडी कोतवाली में हैड मोहर्रिर का चार्ज संभालने वाले नरेन्द्र पर मालखाना चार्ज सम्पूर्ण रूप से नहीं देने और कम पाये गये माल को लेकर करीब दस बार थाना प्रभारियों के द्वारा नोटिस तामील कराये जाने, फोन पर सम्पर्क करने के बावजूद भी कोतवाली नहीं आने या अपना पक्ष नहीं रखने के कारण मुकदमा दर्ज किया गया है। नरेन्द्र सिरोही ने साल 2017 में 29 सितम्बर के दिन ही मंडी कोतवाली में चार्ज ग्रहण किया था और इसके करीब आठ साल बाद 29 सितम्बर को ही उनके खिलाफ माल मुकदमाती में बड़ा गबन करने के आरोप में एफआईआर नम्बर 486/25 दर्ज हुई है।

इसे भी पढ़ें:  रामपुर में अधिवक्ता की हत्या से आक्रोश, खतौली तहसील बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार

नोटबंदी में बैंक में जमा नहीं किये 17 लाख के पुराने नोट
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली में इंस्पेक्टर दिनेश बघेल के द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमे में करीब साढ़े पांच साल की तैनाती में हैड मोहर्रिर के नाम माल मुकदमाती को लेकर कई गड़बड़ी के आरोप लगाये गये हैं। इनमें नोटबंदी के दौरान पुराने नोटों को बैंकों में न बदलना भी शामिल है। दर्ज किये गये मुकदमे के अनुसार इंस्पेक्टर दिनेश बघेल ने जो रिपोर्ट एसएसपी संजय वर्मा को भेजी है, उसमें स्पष्ट किया गया है कि डीआईजी के आदेश पर गठित जांच समिति के समक्ष यह प्रकरण भी आया कि नई मंडी कोतवाली के मालखाने में 17 लाख 01 हजार 665 मूल्य की पुरानी (वर्तमान में प्रचलन से बाहर) भारतीय करेंसी के नोट भी मौजूद हैं। कहा गया है कि नोटबंदी के दौरान पुरानी करेंसी बन्द हो गई थी। माल मुकदमाती के रूप में कोतवाली मंडी के मालखाने में जमा ये रकम बैंक में नई करेंसी से बदलवाने की जिम्मेदारी हैड मोहर्रिर की ही थी, लेकिन इनको बदलवाया नहीं गया।

इसे भी पढ़ें:  ALERT-बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर ठगी का बिछाया जा रहा जाल

Also Read This

आधी रात जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी

मरीजों और तीमारदारों से की सीधी बातचीत, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। करीब साढ़े बारह बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आधी रात अस्पताल पहुंचकर जमीनी

Read More »

मुजफ्फरनगर-ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक होमगार्ड ने गंगनहर में लगाई छलांग

भोपा नहर पुल की घटना, वर्दी में पहुंचे जवान की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम, विभाग में मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय के ट्रैफिक विभाग में तैनात एक होमगार्ड ने बुधवार दोपहर भोपा थाना क्षेत्र के गंगनहर पुल से पानी में छलांग लगा दी। घटना के वक्त जवान ऑन-ड्यूटी था और पुलिस की वर्दी पहने हुए था। वर्दीधारी जवान के नहर में कूदने की खबर से पुलिस प्रशासन और होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल राहत एवं खोज कार्य के लिए मौके पर तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शहर की सड़कों से हटवाया गया अतिक्रमण,

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिवार से मिलकर कहा—न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हैं

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड को लेकर व्यापार मंडल ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। अंबेहटा पहुंचकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने स्व. पूनम मित्तल के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और मामले में न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। जयवीर राणा ने अपनी ओर से और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की ओर से भी परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी मां की हत्या केवल एक परिवार की क्षति नहीं होती,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने जानलेवा हमले के केस में फैसला, तीनों आरोपी बरी

मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर 307 केस फैसला करीब 10 साल बाद सामने आया है। वर्ष 2016 में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर बरी कर दिया। करीब दस साल तक अदालत में चले जानलेवा हमले के एक पुराने मुकदमे में अब फैसला आ गया है। वर्ष 2016 में दर्ज हुए इस मामले में अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद हरिओम सैनी, विपिन और रामकुमार को बरी करने का आदेश सुनाया। मामला 7 जून 2016 का बताया गया है। उस समय रास्ते को लेकर दो पक्षों

Read More »

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »