धनतेरस पर जिला अस्पताल के सफाई कर्मियों ने झाड़ू-तसले लेकर सीएमओ दफ्तर घेरा

वेतन न मिलने से मायूस सफाई कर्मचारियों ने जताया आक्रोश, कहा-त्यौहार मनाने से भी वंचित

मुजफ्फरनगर। धनतेरस जैसे शुभ पर्व पर जब शनिवार को लोग खरीदारी और उत्सव की तैयारी में व्यस्त हैं, जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारी वेतन न मिलने की पीड़ा लेकर सीएमओ कार्यालय का घेराव करते हुए अपने सफाई उपकरणों के साथ काम बंद कर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले तीन महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला, जिससे न सिर्फ उनके घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है, बल्कि दीपावली जैसे बड़े त्योहार को भी वे अब मनाने की स्थिति में नहीं हैं।
धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे इस बार दीपावली घर नहीं जाएंगे, बल्कि अस्पताल परिसर में ही धरना जारी रखेंगे। महिला सफाईकर्मियों ने आरोप लगाया कि सैलरी की मांग करने पर उन्हें काम करने से मना कर दिया जाता है, और तानों का सामना करना पड़ता है। इस घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. संजय वर्मा धरनास्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से बात की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दीपावली से पहले वेतन दिलवाने की पूरी कोशिश की जाएगी।
डॉ. वर्मा ने मीडिया कर्मियों को बताया कि जिला अस्पताल में कार्यरत ये सभी सफाई कर्मचारी ठेके पर नियुक्त हैं और इनका भुगतान संबंधित कंपनी द्वारा किया जाता है। कंपनी का कहना है कि तकनीकी कारणों से उनका पोर्टल काम नहीं कर रहा, इसलिए वेतन नहीं भेजा जा सका है। हालांकि कर्मचारियों का कहना है कि यह तकनीकी खराबी का बहाना उन्हें हर महीने सुनने को मिलता है, लेकिन हालात अब असहनीय हो चुके हैं।
धरने में शामिल एक महिला कर्मचारी ने कहा कि हम त्योहार तो दूर, बच्चों की स्कूल फीस और घर का राशन भी नहीं चला पा रहे। अधिकारियों से कहते हैं तो बोलते हैं दृ जब तक सैलरी नहीं आती, तब तक काम पर मत आना। क्या इंसान बिना काम और बिना पैसे के जी सकता है? कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि अस्पताल के डॉक्टर और स्थानीय प्रशासन ने कई बार उन्हें सहयोग का भरोसा दिलाया है, लेकिन सफाई सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी की लापरवाही से समस्या लगातार बनी हुई है। अब सवाल यह उठता है कि जब सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था सफाई कर्मियों के भरोसे है, तो उनके साथ हो रही इस उपेक्षा पर प्रशासनिक कार्रवाई कब होगी? त्योहारी सीजन में अगर मेहनतकश सफाई कर्मी ही दुखी और भूखे रहेंगे, तो दीपावली की रोशनी भी अधूरी सी लगेगी।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में 'इंपैक्ट फिटनेस बाय बाबर' जिम का भव्य उद्घाटन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  फांसी पर लटकाकर हमलाः आरोपी राज सिंह को सात साल की सज़ा, 20 हजार रुपये जुर्मानास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, नहीं हो सकी शिनाख्तवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  खतौली ढाबे पर शातिर ठग ने उत्तराखंड के व्यक्ति

Read More »