6 ENCOUNTER-सहारनपुर रेंज में अपराधियों के लिए काल बनी खाकी

डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देशन में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली पुलिस की संयुक्त मुहिम से अपराधियों में मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर परिक्षेत्र में पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए हाल के दिनों में बड़ी सफलता हासिल की है। डीआईजी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चल रही जीरो टॉलरेंस नीति के तहत रेंज के तीनों जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में पुलिस ने लगातार अभियान चलाते हुए छह इनामी और कुख्यात अपराधियों को मुठभेड़ों में मार गिराया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
सहारनपुर परिक्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण और जनता में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए पुलिस ने हाल के दिनों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। तीनों जिलों में हुई पुलिस मुठभेड़ों में कुल छह इनामी अपराधी ढेर किए गए, जिन पर विभिन्न जनपदों में दर्जनों गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। एसएसपी संजय वर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर में पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात संजीव उर्फ जीवा गैंग के शूटर शाहरूख पठान को मुठभेड़ में मार गिराया। यह गैंग लंबे समय से हत्या, रंगदारी और सुपारी किलिंग जैसी वारदातों में सक्रिय रहा है।

इसे भी पढ़ें:  रालोद नेताओं ने भी मंत्री को गाली, जिला अध्यक्ष शिक्षक 

वहीं, शामली पुलिस ने इसी गैंग से जुड़े एक अन्य अपराधी फैसल को एनकाउंटर में ढेर किया। फैसल पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा सहारनपुर जिले में पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में डकैती और लूट के अभ्यस्त अपराधी महताब, इमरान, नफीस तथा पेशेवर सुपारी किलर नईम कुरैशी को मुठभेड़ों में मार गिराया। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, मारे गए सभी अपराधी लंबे समय से फरार थे और इनके खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जिलों में हत्या, डकैती, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज थे।
रेंज के तीनों जिलों में पुलिस द्वारा अपराधियों के खात्मे के लिए की गई कार्यवाही की जानकारी देते हुए डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ किसी भी स्तर पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। अभिषेक सिंह ने स्पष्ट किया कि सहारनपुर परिक्षेत्र के तीनों जिलों में अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है, और पुलिस का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा की भावना तथा कानून के प्रति विश्वास को और मजबूत करना है। लगातार हो रही मुठभेड़ों और प्रभावी पुलिस कार्रवाई से अपराधियों में भारी भय व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन कार्रवाइयों से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में उल्लेखनीय कमी आई है और आम जनता में राहत की भावना देखने को मिल रही है।

इसे भी पढ़ें:  RAMLALA PRAN PRATISHTHA--मीनाक्षी के आवास पर श्रीराम का 'गौरव', राममय होगा शहर

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर अभियान में सिर्फ एक दिन बाकीः लापता मतदाताओं को तलाशने की टेंशनइस अवसर

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  प्रभु की प्राप्ति के लिए अहंकार और सांसारिक इच्छाओं का त्याग करना आवश्यक: हिमेश शास्त्रीमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में

Read More »