कानपुर कचहरी में हंगामा: गिरफ्तारी के दौरान वकील ने दरोगा को थप्पड़ मारा, लॉ स्टूडेंट पर हमले का आरोपी भेजा गया जेल

कानपुर में एक लॉ स्टूडेंट पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी वकील को गिरफ्तार करने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। आरोपी की पहचान बहिष्कृत अधिवक्ता प्रिंस राज श्रीवास्तव के रूप में हुई है। बुधवार को कचहरी परिसर से उसे गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम के साथ आरोपी ने जमकर हाथापाई की। गिरफ्तारी के दौरान वकील ने पुलिस वैन में बैठाने का विरोध किया और इस बीच एक दरोगा को थप्पड़ भी मार दिया। उसने पुलिसकर्मियों पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें दौड़ा लिया। मौके पर मौजूद अन्य वकीलों ने भी विरोध किया, जिससे कचहरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

काफी कोशिशों के बाद पुलिस ने किसी तरह आरोपी को काबू में किया और सुरक्षा घेरे में वैन में बैठाकर वहां से निकल गई। पुलिस के बाहर निकलते समय भारी धक्का-मुक्की और नारेबाजी भी हुई। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दे रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। उधर, चाकू (चापड़) से घायल लॉ स्टूडेंट की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है और वह ICU में भर्ती है।

इसे भी पढ़ें:  जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली वाले घर में मिले थे भारी मात्रा में जले हुए नोट

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  दोस्त बनकर महिला ने रिटायर्ड कंसल्टेंट से की 1.01 करोड़ की ठगीजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »