हाईवे पर बेकाबू कार का कहर, रेहड़ा सवार की दर्दनाक मौत, कार चालक गंभीर

पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, तेज रफ्तार हौंडा अमेज ने रेहड़ा सवार को कुचला,

भीषण टक्कर के बाद हाईवे पर घूमकर पलटी कार, पुलिस ने कार चालक पर दर्ज किया मुकदमा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा उस वक्त हो गया, जब तेज रफ्तार हौंडा अमेज कार ने सड़क किनारे चल रहे एक रेहड़ा सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेहड़ा सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह लगभग 10.30 बजे लालूखेड़ी गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हौंडा अमेज कार ने सड़क किनारे जा रहे रेहड़ा सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रेहड़ा सड़क पर कई मीटर तक घिसटता चला गया और चकनाचूर हो गया। कार चालक रेहड़ा सवार व्यक्ति को कुचलता हुआ निकल गया और कार पलटकर हाईवे पर दूसरी ओर जा गिरी।
इस भयंकर हादसे में रेहड़ा सवार तेजपाल पुत्र चंदर (उम्र 55 वर्ष) निवासी ग्राम सोहजनी जाटान की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेजपाल अपने रेहड़े पर गुड़ लेकर बाजार की ओर जा रहा था तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायल अवस्था में कार चालक को और तेजपाल को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तेजपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि कार चालक को गंभीर अवस्था के कारण जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया था। कार चालक की पहचान छोटू पुत्र फूल सिंह निवासी बेलडा, रुड़की के रूप में हुई है। वह हरियाणा की ओर जा रहा था। हादसे में छोटू गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे जिला अस्पताल में लाकर पुलिस द्वारा भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। कार में सवार दूसरा युवक चितरंजन पुत्र विक्रम हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही तितावी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की धारा में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग प्रतीत हो रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने कहा कि हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है और अक्सर इस मार्ग पर हादसे होते रहते हैं। लोगों ने मांग की है कि हाईवे पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं और रात में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक थी। चालक नशे में प्रतीत हो रहा था। जैसे ही उसने सामने से आ रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, वह नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे चल रहे रेहड़ा सवार को रौंद दिया।

इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना सड़क हादसा, चार लोग गंभीर घायल

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »