मुजफ्फरनगर-सिंचाई विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ क्रांतिसेना का हल्ला बोल

आरोप-10 वर्षों से क्षतिग्रस्त माइनर के कारण लाभ पाने से वंचित हैं किसान, विभागीय लापरवाही पर ग्रामीणों में रोष, अभियंता ने मांगा समय

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था की बदहाली ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीते दस वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी सैदपुरा माइनर की मरम्मत न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार को क्रांतिसेना पदाधिकारियों के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने विभाग पर करोड़ों की बंदरबांट और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।
चरथावल क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण गुरुवार को क्रांतिसेना पदाधिकारियों के साथ सिंचाई विभाग के आर्य समाज रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचे और ज़ोरदार प्रदर्शन करते हुए सैदपुरा माइनर की तत्काल मरम्मत की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने विभागीय अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बीते दस वर्षों से सैदपुरा माइनर पूरी तरह क्षतिग्रस्त है, लेकिन विभाग केवल मरम्मत और सफाई के नाम पर कागज़ी कार्यवाही कर रहा है।
क्रांतिसेना जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने कहा कि ष्सिंचाई विभाग की भ्रष्ट नीतियों के कारण चरथावल क्षेत्र के किसान सिंचाई के पानी से वंचित हैं। माइनर की सफाई और मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च दिखाए गए, लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार तक सैदपुरा माइनर की मरम्मत शुरू नहीं की गई तो किसान और ग्रामीण विभाग के खिलाफ अनिश्चितकालीन घेराव शुरू करेंगे। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि पानी की कमी से चरथावल, सैदपुर, अलावलपुर, गैसों खेड़ा, दर्शनपुरा सहित दर्जनों गांवों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। ऐसे में किसानों के पास अब न तो धैर्य बचा है और न ही उम्मीद। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए सिंचाई विभाग से जवाबदेही की मांग की। इस मौके पर मुख्य अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की और मंगलवार तक आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस दौरान क्रांतिसेना जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष अजय सैनी, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, उज्जवल पंडित, राजेंद्र तायल, सौरज सिंह, अनिल कश्यप, दीपचंद, श्याम कुमार, संजीव वर्मा, राजन वर्मा, चेतन देव विश्कर्मा, धर्मपाल, रतिराम, प्रमोद कुमार, राजकुमार, सुभाष चंद, बिट्टू सहित अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि अगर विभाग ने आश्वासन के अनुसार कार्रवाई नहीं की, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। फिलहाल सबकी निगाहें सिंचाई विभाग पर टिकी हैं कि क्या मंगलवार तक वर्षों से लंबित इस समस्या का समाधान हो पाएगा या किसान एक बार फिर आश्वासनों के सहारे रह जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  रिटायर्ड इंजीनियर को डिजीटल अरेस्ट कर 33.33 लाख की ठगी करने वाला एक गिरफ्तार

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  ताबड़तोड़ डंडे बरसाकर सरेआम युवक को पीटा, वीडियो वायरलस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  ताबड़तोड़ डंडे बरसाकर सरेआम युवक को पीटा, वीडियो वायरलवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  यूपी में नौकरी पाने को अब सिफारिश की जरूरत

Read More »