मुजफ्फरनगर-मुठभेड़ में मारे गए लखटकिया बदमाश गलकटा की मजिस्ट्रियल जांच शुरू

10 नवंबर तक कोई भी व्यक्ति, जनप्रतिनिधि या चश्मदीद घटना से जुड़ी जानकारी एसडीएम बुढ़ाना को दे सकता है

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले में हुई एक बड़ी पुलिस मुठभेड़ की जांच अब प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो गई है। जिले के बुढ़ाना क्षेत्र में पुलिस और एक लाख रुपये के इनामी अपराधी महताब उर्फ गलकटा के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी की मौत के बाद मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के लिए उप जिलाधिकारी बुढ़ाना अपूर्वा यादव को नामित किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा के द्वारा चार अक्टूबर को दिए गए आदेश के तहत बुढ़ाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच शुरू की गई है। यह मुठभेड़ 03 अक्टूबर 2025 को थाना बुढ़ाना क्षेत्र में हुई थी, जिसमें एसओजी टीम थाना शाहपुर तथा थाना बुढ़ाना पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी महताब उर्फ गलकटा पुत्र अब्बास निवासी ग्राम सोन्टा रसूलपुर थाना थानाभवन जनपद शामली की मृत्यु हो गई थी।

इसे भी पढ़ें:  जिलाधिकारी के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर मांगी धनराशि

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने डीएम उमेश मिश्रा को 03 अक्टूबर को मुठभेड़ की प्रशासनिक जांच कराये जाने के लिए पत्र लिखा था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उप जिलाधिकारी बुढ़ाना अपूर्वा यादव को जांच अधिकारी नामित किया है। एसडीएम बुढ़ाना ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति, जनसाधारण, सभासद, ग्राम प्रधान या घटना का कोई चश्मदीद उक्त मुठभेड़ से संबंधित जानकारी या साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहता है, तो वह 10 नवंबर तक किसी भी कार्य दिवस में उनके न्यायालय या कार्यालय में उपस्थित होकर अपना लिखित या मौखिक बयान दे सकता है। उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि घटना से संबंधित जो भी तथ्य, साक्ष्य या जानकारी किसी व्यक्ति के पास हो, उसे जांच में सहयोग हेतु प्रस्तुत करें, ताकि पूरे मामले की पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जा सके।

इसे भी पढ़ें:  इस मुकदमे का समय आने पर प्रशासन को देंगे मुंहतोड़ जवाबः धर्मेन्द्र मलिक

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  इस मुकदमे का समय आने पर प्रशासन को देंगे मुंहतोड़ जवाबः धर्मेन्द्र मलिकस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  गंगा स्नान से लौटते श्रद्धालुओं के बीच चली गोलियां, तीन घायलवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के दौरान दृढ़ता एवं तनाव प्रबंधन पर

Read More »