भाकियू तोमर ने छपार थाने में किया प्रदर्शन, ओवरलोड वाहन रोकने की मांग

किसानों ने कहा-हाईवे पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों से बढ़ रही दुर्घटनाएं और प्रदूषण

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में ओवरलोड वाहनों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। नेशनल हाईवे-58 पर बेखौफ़ दौड़ रहे इन भारी वाहनों से जहां सड़क हादसों का खतरा बढ़ा है, वहीं आमजन की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। इसी मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने शनिवार को समाधान दिवस के दौरान थाना छपार में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और जल्द कार्रवाई की मांग की।
थाना छपार क्षेत्र में शनिवार को भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा विंग के अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता समाधान दिवस के दौरान थाना परिसर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी के माध्यम से अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए नेशनल हाईवे-58 पर चल रहे ओवरलोड ट्रकों और डंपरों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों के कारण सड़कों की हालत खराब हो रही है और आए दिन दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में युवक की मौत, घायल अवस्था में उड़ाई सोने की चेन

अंकित गुर्जर ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र ही ठोस कदम नहीं उठाए तो भाकियू तोमर के कार्यकर्ता मजबूरन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों और आम जनता की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने को तैयार है। गुर्जर ने यह भी बताया कि हाईवे पर ओवरलोड वाहन न केवल ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं बल्कि प्रदूषण और दुर्घटनाओं की मुख्य वजह बनते जा रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित विभागों की चुप्पी जनता के आक्रोश को बढ़ा रही है। स्थानीय निवासियों ने भी भाकियू के इस कदम का समर्थन किया। उनका कहना है कि नेशनल हाईवे-58 पर रात के समय बड़ी संख्या में ओवरलोड ट्रक दौड़ते हैं, जिनसे सड़कें टूट रही हैं और हादसे आम बात हो गए हैं। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  मतदाता सूची में नाम शामिल कराना हर नागरिक का अधिकारः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या से परेशान उपभोक्ता

एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या अब आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के असर के बीच गैस की कीमत बढ़ने के बाद सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी दोनों में दिक्कतें सामने आ रही हैं। कई उपभोक्ताओं को बुकिंग करने के बाद भी सिलिंडर समय पर नहीं मिल पा रहा है और उन्हें गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या के चलते कई लोगों को ऑनलाइन बुकिंग में तकनीकी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के कार्यालयों में उपभोक्ताओं को सर्वर न चलने की समस्या बताई जा रही है। जिन लोगों ने सात मार्च से पहले सिलिंडर

Read More »

एलपीजी संकट पर संसद ठप, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

एलपीजी संकट को लेकर संसद में जोरदार हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने सरकार पर गलत जानकारी देने और कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई रोकने का आरोप लगाया। हंगामा इतना बढ़ गया कि लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष का कहना है कि देश के कई हिस्सों में गैस की कमी से ढाबे, रेस्तरां और होटल बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि सरकार एलपीजी संकट को लेकर सच्चाई नहीं बता रही है।  उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई न करें, जिसके कारण बाजार में गैस की भारी

Read More »