मुजफ्फरनगर-सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर भाजपा ने किया यूनिटी मार्च

पदयात्रा एवं जनसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, मंत्री कपिल देव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सहित उमड़ा जनसैलाब

मुजफ्फरनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा विधानसभा वार आयोजित यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन गुरूवार को मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा क्षेत्र में हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ।
पदयात्रा का शुभारंभ प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग्रेन चैम्बर इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों जैसे गौशाला रोड, नई मंडी, द्वारकापुरी, गांधी कॉलोनी, सरवट फाटक, अहिल्याबाई मार्ग, रुड़की रोड, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, शिव चौक, भगत सिंह रोड, हनुमान चौक, लोहिया बाजार और एसडी मार्केट से होते हुए शाम टाउन हॉल मैदान पर पहुँची। यात्रा में दीपचंद ग्रेन चौंबर नई मंडी, एसडी गर्ल्स गांधी कालोनी, भागवंती विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, जैन कन्या इंटर कॉलेज, वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज, लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर साकेत व केशवपुरी, शारदेन पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के छात्र छात्राओं के साथ ही विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लिया। प्रत्येक पड़ाव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, जलपान और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं।

इसे भी पढ़ें:  वेटनरी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 3.50 लाख

टाउन हॉल में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सरदार पटेल के राष्ट्रीय विचारों, उनके जीवन दर्शन और देश की एकता एवं अखंडता में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक पदयात्रा लौह पुरुष के आदर्शों और एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः छह दिन शेष-50 प्रतिशत काम अभी बाकी

जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला यात्रा संयोजक संजय गर्ग, विधानसभा यात्रा संयोजक विशाल गर्ग, अजय सागर, राधे वर्मा, अमन तोमर, सर्वेश त्यागी, सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, अमत पटपटिया, डॉ. संदीप शर्मा, विपुल भटनागर, निशांक जैन, हरीश गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, रेनु गर्ग, सचिन सैनी, पवन अरोरा, रक्षित नामदेव का सराहनीय योगदान रहा। पदयात्रा में मुख्य रूप से गौरव स्वरूप, डॉ. सुभाष चंद शर्मा, देवव्रत त्यागी, सत्यपाल पाल, राजीव गर्ग, विजेंद्र पाल, रामकुमार सहरावत, भीमसेन कंसल, ममता अग्रवाल, गीता जैन, रोहित वाल्मीकि, प्रवीण खेड़ा, रोहताश पाल, दीपक मित्तल, नंदकिशोर, अमित शास्त्री, मनी पटपटिया, शालिनी आनंद, कमल भगत, मोनाली पवार, सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, श्रीमोहन तायल, विशाल वत्स, मेघा पटपटिया, देशबंधु तोमर, अशोक कंसल, रमेश साईं, सुधीर खटीक, रीना अग्रवाल, अजय अग्रवाल, जगदीश पांचाल, विजय शुक्ला, विनीत कात्यान, नितिन मलिक, संजीव अरोड़ा, दिनेश पुंडीर, जितेंद्र बाल्मीकि, सभासद कुसुमलता पाल, नवनीत गुप्ता, देवेश कौशिक, प्रशांत चौधरी, प्रशांत गौतम, प्रमोद कुमार, अमित शर्मा, शोभित गुप्ता, प्रियांक गुप्ता, रजत धीमान, नवनीत कुछल, जितेंद्र कुछल, रजत गोयल, पवन छाबड़ा, कमल किंद्र, ओम प्रकाश अरोड़ा, विजय गिरधर, दीपक मोहन, सुनील दर्शन, मोहित मलिक, अमित रावल, बबीता गुप्ता, संजीव जोगी, विनय गर्ग, राहुल वर्मा, रविकांत शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार, हरेंद्र शर्मा, सचिन त्यागी, राजेश गोयल, रघुनाथ नागपाल, सुरेश अनेजा, अजय अनेजा, हरीश अरोड़ा, हितेश आनंद, संदीप राज, कुशवेंद्र तोमर, शलभ गुप्ता, आशुतोष शर्मा,हरीश मित्तल, आदेश गौतम, दिनेश पुंडीर, डॉ अशोक कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar News: बुढ़ाना सीएचसी में दुष्कर्म पीड़िता के परिजन से अवैध वसूली

Also Read This

कैलावड़ा कांटे के पास दर्दनाक सड़क हादसा: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए माता- पिता- पुत्र, की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

मुजफ्फरनगर/खतौली। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव कैलावड़ा कांटे के निकट शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार माता,पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई,हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई। गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर एसडीएम तथा सीओ ने गुसाई भीड़ को काफी समझने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी रही, वार्ता जारी रही।   प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव छछरपुर निवासी सोनू अपने पिता राजकुमार और माता महेंद्री को बाइक पर बैठाकर फलावदा किसी जरूरी कार्य से जा रहा था।

Read More »

सहारनपुर समाधान दिवस में डीएम का एक्शन, लेखपाल सस्पेंड

सहारनपुर। नकुड़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सामने आने पर डीएम अरविंद कुमार चौहान ने सख्त रुख अपनाया। भूमि संबंधी एक शिकायत में देरी और स्तर पर लापरवाही पाए जाने के बाद लेखपाल संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। समाधान दिवस में राजस्व, पूर्ति, विद्युत, पुलिस, समाज कल्याण, नलकूप और विकास विभाग से जुड़ी शिकायतें लेकर लोग पहुंचे थे। अधिकारियों ने मौके पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। नकुड़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 47 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही

Read More »

ककरौली पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य मोर्चा, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। ककरौली में पीड़ित परिवार नरेश अग्रवाल से मिलने के लिए संयुक्त वैश्य मोर्चा जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार का हाल जाना और पूरे मामले की जानकारी ली। मोर्चा ने जिला प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। संयुक्त वैश्य मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं सलाहकार शलभ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ककरौली पहुंचा। यहां प्रतिनिधिमंडल ने नरेश अग्रवाल और उनकी पत्नी शशि अग्रवाल से मुलाकात की। शशि अग्रवाल के हाथ की हड्डी टूटने की बात कही गई है, जबकि परिवार ने खुद को घायल और डरा

Read More »

मुजफ्फरनगर सपा बैठक: 2027 की घोषणाओं को नगर-ब्लॉक तक ले जाएगी पार्टी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन को सक्रिय करने और 2027 की चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए नगर और ब्लॉक स्तर पर प्रचार अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में पार्टी नेताओं ने संगठन, महंगाई, स्मार्ट मीटर, गन्ना भुगतान और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी ने किया। बैठक में वरिष्ठ सपा नेता, पदाधिकारी और खतौली क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज़िया चौधरी बोले—जन-जन तक पहुंचेंगी घोषणाएं बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के

Read More »

पशु चोरी का 36 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में शातिर घायल, दो गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ के बाद किसान के घेर से चुराई गई तीन गाय, अवैध तमंचा और चोरी में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में एक किसान के घेर से गौवंशीय पशुओं की चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। गांव निजामपुर-मुबारिकपुर बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो पशु चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन गाय, अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद किया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Read More »

घर में तांक-झांक के विवाद में चली गोली, दो युवक गंभीर घायल

गोली लगने के बाद घायल युवक ने धारदार लोहे की पत्ती से किया पलटवार, गांव कुतुबपुर दताना में तनाव व्याप्त, एसपी देहात ने मौके पर पहुंच लिया जायजा मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के कुतुबपुर दताना गांव में घर में तांक-झांक को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर फायरिंग और धारदार हथियार से हमला हुआ। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसे भी पढ़ें: 

Read More »