एसआईआर के लिए बीएलओ का सहयोग करें राजनीतिक दलों के बीएलएः उमेश मिश्रा

जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने राजनीतिक दलों से की बीएलओ के कार्यों में समन्वय और सहयोग की अपील

मुजफ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को पारदर्शी व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में नामावली सुधार, गणना प्रपत्रों के सटीक संकलन और बीएलओ के कार्यों में दलों की सहभागिता से जुड़े बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई।
जिला पंचायत सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यों, गतिविधियों की तैयारी तथा संभावित समंजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों को अवगत कराया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरे जा रहे हैं। यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली एसआईआर विशेष अभियान से मतदाता जागरूकता

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष रूप से अनुरोध किया किकृआपके द्वारा नियुक्त किए गए बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्रीय बीएलओ के साथ जोड़कर गणना प्रपत्र भरवाने में प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। इससे प्रपत्र भरने का कार्य समयबद्ध व सही तरीके से पूरा हो सकेगा, और मतदाता सूची का गुणवत्ता स्तर बेहतर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव है, इसलिए सभी दल प्रशासन को पूर्ण सहयोग दें, जिससे मतदाता सूची स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से तैयार की जा सके।
बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए और पुनरीक्षण प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी बुढ़ाना न्यायिक/सहायक निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कान्त, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, सीपीआई (एम), बहुजन समाज पार्टी सहित अन्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  ईओ डॉ. प्रज्ञा के अपमान पर सीएम योगी सख्त: बैठाई विभागीय जांच

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी बवाल, सपा नेता के खिलाफ एफआईआर की मांगस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी फायरिंग दिनदहाड़ेवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस लगातार सक्रिय

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  नाला निर्माण की शिकायत पर पालिका अध्यक्ष ने किया

Read More »