एम.जी. पब्लिक स्कूल में कर्मयोगी बाबू हरबंस लाल गोयल को दी गई पुष्पांजलि

सतीश गोयल ने बताया कि बाबू हरबंस लाल गोयल जी द्वारा साल 1992 से नेत्र चिकित्सा शिविर के माध्यम से सेवा का जो मार्ग हमें दिखाया गया, हमने उसको निरंतरता देने का प्रयास किया है।

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को संस्थापक अध्यक्ष कर्मयोगी स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल के 13वें निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यहां पर एम.जी. चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष भीम सैन कंसल, प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टाफ ने बाबू जी को नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की। यहां आयोजित मासिक चिकित्सा शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति अग्रवाल एवं न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. भावना तोमर ने सैंकड़ों रोगियों का परीक्षण करते हुए उनको उपचार लाभ प्रदान किया। मोतियाबिन्द के मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन किया गया।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा सभासद प्रशांत गौतम से अभद्रता के आरोपी हैड कांस्टेबल लाइन हाजिर

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि एम.जी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल जी के 13वें निर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही समाज की सेवा के लिए उनके द्वारा शुरू किये गये चिकित्सा शिविर का भी आयोजित हुआ।

वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा कैंप में वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी की विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक डॉ. स्वाति अग्रवाल (एमबीबीएस, एमएस) के द्वारा 153 रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर उनको उचित उपचार परामर्श के साथ ही निशुल्क दवा वितरित की गयी और 31 रोगियों को मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  सियासी तीरः लो भई, चमार का जाक्कत इन पे बर्दाश्त नी हो रा

इसके अतिरिक्त इस बार वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. भावना तोमर ने भी अपनी टीम के साथ निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में रोगियों का परीक्षण करते हुए उनको उचित उपचार सलाह प्रदान की। उनके द्वारा शिविर में 26 रोगियों को परामर्श एवं दवा प्रदान की गई।

https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=pfbid0bFL2qG2exNvNdk3nuCpsVULJqSBmKHX81dDozBTTwrsi5RXEzojqX35aYQcup5Rml&id=100063654049794

एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश गोयल द्वारा चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों को सहयोग के लिए सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि बाबू हरबंस लाल गोयल जी द्वारा साल 1992 से नेत्र चिकित्सा शिविर के माध्यम से सेवा का जो मार्ग हमें दिखाया गया, हमारा प्रयास रहा है कि उसको निरंतरता प्रदान करते हुए और बेहतर सेवा प्रदान की जाये। इस अवसर पर मुख्य रूप से कर्नल सुधीर सिंह, शिवचरण दास गर्ग, इंजी. अशोक अग्रवाल, एडीजीसी विक्रांत राठी, सत्यवीर सिंह, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। शिविर आयोजन में चिकित्सा कर्मी मोहिनी प्रजापति, पूजा, परवेज आलम, आकाश कुमार, सुरेन्द्र माहेश्वरी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप के विकास विजन पर पालिका बोर्ड ने लगाई मुहर

Also Read This

सदर तहसील में नशे में धुत सिपाही का हाई वोल्टेज ड्रामा, वर्दी उतारकर जमीन पर लेटा, महिला से की अभद्रता, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में उस समय एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब पुलिस विभाग का एक सिपाही भारी नशे की हालत में वहां पहुंच गया। नशे में धुत सिपाही इस कदर बेसुध था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। हद तो तब हो गई जब उसने सरेआम अपनी वर्दी निकाल दी और जमीन पर लेट गया। इस दौरान उसने एक महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया। घटना का वीडियो अब तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग की भारी फजीहत हो रही है।     जानकारी के अनुसार, सदर तहसील में एक सिपाही शराब के नशे में धुत होकर पहुंच गया।

Read More »

सीएम योगी से बोले कपिल देव-मुजफ्फरनगर से मिटाओ मुगलों की पहचान महाराज जी

सीएम योगी के नेतृत्व की सराहना, युवाओं के रोजगार, कानून व्यवस्था और औद्योगिक विकास की उपलब्धियों का किया बखान

Read More »

सीमेंट मिक्सर से वाहन की टक्कर से नौ लोगों की मौत, तीन घायल

ठाणे- महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन के टकराने से यह हादसा हुआ। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि राज्य के ठाणे जिले में एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन टकराने से नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने तत्काल नजदीकी

Read More »