बिजनौर में अवैध क्लिनिक चलाते पकड़े गए मुजफ्फरनगर के सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया

महिला आयोग की सदस्य के नेतृत्व में हुई छापेमारी, टीम को देखते ही टॉयलेट में छिपकर की बचने की कोशिश

बिजनौर। बिजनौर जिले के चांदपुर क्षेत्र में रविवार को उस समय बड़ी हलचल मच गई जब राज्य महिला आयोग की टीम ने एक आवास पर अचानक छापा मार दिया। इस कार्रवाई ने स्वास्थ्य विभाग के भीतर चल रही अनियमितताओं की पोल खोल दी, क्योंकि यहां कथित रूप से मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील तेवतिया निजी क्लिनिक संचालित करते हुए पकड़े गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कार्रवाई के दौरान उन्होंने खुद को बचाने के लिए टॉयलेट में छिपने की कोशिश की।

राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार की दोपहर चांदपुर स्थित जनजीवन नर्सिंग होम पर छापा मारा। शिकायत थी कि यहां मुजफ्फरनगर के सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया साप्ताहिक छुट्टी के दिन आकर अवैध रूप से क्लिनिक चला रहे थे। जैसे ही टीम करीब सवा बजे नर्सिंग होम में दाखिल हुई, डॉ. तेवतिया अपने चेंबर में बैठे मिले। चेंबर के बाहर उनका नाम का बोर्ड भी लगा था। टीम को देखते ही वे अचानक उठकर अटैच्ड टॉयलेट में चले गए और अंदर से कुंडी बंद कर ली। पुलिस ने लगातार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। करीब पांच मिनट तक इंतजार के बाद जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ने की चेतावनी दी, तब जाकर डॉ. तेवतिया बाहर निकले और घबराहट में माथे का पसीना पोंछते दिखाई दिए।

इसे भी पढ़ें:  सर्वखाप में जयंत चौधरी के नहीं आने से नाराजगी

टीम के चेंबर में प्रवेश करने के बाद लगभग 15 मिनट तक संगीता जैन और डॉ. तेवतिया के बीच तीखी बहस होती रही। जैन ने आरोप लगाया किकृ कि पहले भी आपको चेतावनी दी थी कि दूसरे जिले में आकर अवैध क्लिनिक न चलाएं। फिर भी यहां मरीजों से 300 रुपये परामर्श शुल्क लेकर उपचार किया जा रहा है। टीम ने मौके से परामर्श शुल्क की पर्चियां भी बरामद कीं, जिन्हें महिला आयोग की सदस्य ने आरोपों के समर्थन में साक्ष्य बताया। आरोपों पर सफाई देते हुए डॉ. तेवतिया ने कहा कि वे रविवार को छुट्टी पर थे और केवल अपनी पत्नी से मिलने आवास पर आए थे। उनकी पत्नी ने भी टीम के सामने यही बात दोहराई। चांदपुर थाना प्रभारी अमित कुमार ने सवाल उठायाकृकि अगर कुछ गलत नहीं था, तो टीम को देखते ही टॉयलेट में क्यों छिपे? इस पर सीएमओ का जवाब था कि उन्हें टॉयलेट जाना था और यह छिपने जैसा मामला नहीं है। संगीता जैन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉ. तेवतिया का एक स्थानीय पैथोलॉजी से टाई-अप है, जहां मरीजों को भेजकर अतिरिक्त कमाई की जाती है। उनके अनुसार हर रविवार बड़ी संख्या में मरीज यहां आते हैं और दवाएं भी नर्सिंग होम से ही दी जाती हैं। गौरतलब है कि डॉ. सुनील तेवतिया अस्थि रोग विशेषज्ञ हैं और सप्ताह में एक दिन मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में ओपीडी भी करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  जिस गाड़ी में लदे होंगे गोवंश, अब मालिक भी मानें जाएंगे पशु तस्कर

महिला आयोग सदस्य ने कहा कि वे पूरे प्रकरण की शिकायत उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और बिजनौर के ब्डव् को भेजेंगी। उनका कहना है किकृइतने उच्च पद पर बैठे अधिकारी का दूसरे जिले में अवैध क्लिनिक चलाते पाया जाना बेहद गंभीर मामला है। घटना पर सीएमओ डॉ. तेवतिया का आधिकारिक पक्ष जानने के लिए प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। बता दें कि सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया का बिजनौर के चांदपुर में आवास है और वो प्रत्येक सप्ताह या अवकाश के दिन वहां जाते हैं, पूर्व में उनको वहां पर क्लिनिक चलाते हुए पकड़े जाने का दावा किया गया था, लेकिन तब कोई फोटो या वीडियो वायरल नहीं हुआ था। इस बार पकड़े जाने पर उनके फोटो भी वायरल हो रहे हैं और वीडियो में वो टीम को देखकर उठकर टॉयलेट में घुसते नजर आते हैं तो पुलिस कर्मी उनको धकियाते हुए बाहर लाते भी दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी फायरिंग दिनदहाड़े

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  केवल उद्योगों के कारण ही प्रदूषण

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »