मुजफ्फरनगर-रजवाहे में बोरे से मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस-फोरेंसिक टीम ने जुटाए सुराग

ग्राम मांडी में देर रात शव मिलने से सनसनी, नहीं हो सकी शव की शिनाख्त, एसपी देहात और सीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब ग्राम मांडी स्थित श्मशान घाट के पास से गुजर रहे रजवाहे से एक बोरे में बंद अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व फोरेंसिक टीम ने रात में ही मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों का संकलन शुरू कर दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिससे मामले में रहस्य और गहराता जा रहा है।
तितावी थाना पुलिस को देर रात सूचना मिली कि ग्राम मांडी के श्मशान घाट के पास बह रहे रजवाहे में एक बोरा पड़ा हुआ है, जिसमें किसी व्यक्ति का शव होने की आशंका है। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष तितावी रात में ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बोरे को बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने पुष्टि की कि बोरे के अंदर एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। घटना स्थल को तत्काल सुरक्षा घेरा प्रदान करते हुए फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर मौजूद सभी संभावित साक्ष्योंकृबोरे की बनावट, शव की स्थिति, आस-पास के निशान एवं रजवाहे के किनारों पर पड़े फुटमार्ककृका वैज्ञानिक तरीके से परीक्षण किया।

इसी बीच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल और क्षेत्राधिकारी फुगाना रूपाली राय भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए तितावी पुलिस को जल्द से जल्द मृतक की पहचान सुनिश्चित करने और घटना के हर पहलू की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए। एसपी देहात आदित्य बंसल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। पुलिस प्रयासरत है कि मृतक की पहचान जल्द से जल्द स्थापित की जा सके। पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भेजा गया है तथा अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि शव को कहीं और से यहां पर लाकर फेंका गया है, ताकि मृतक की पहचान छिपाई जा सके। इस संबंध में नज़दीकी थानों को मृतक की संभावित पहचान हेतु सूचित कर दिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस इसको एक सुनियोजित हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। सबसे पहली चुनौती मृतक की शिनाख्त कराना है। ग्राम मांडी और आसपास के क्षेत्रों में इस घटना से चर्चा का माहौल है। पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के आधार पर घटना के कारणों और मृतक के परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  शादी के छह दिन बाद ही जेठ ने दबोचा, कमरा कर लिया बंद

Also Read This

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में हादसों में तीन की मौत, दो सड़क हादसे, स्टेशन पर मिला एक शववायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  पति की महिला मित्र ने गले में डाला दुपट्टा, बीयर-सिगरेट

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »