कवाल कांडः मलिकपुरा में बनेगा सचिन-गौरव का स्मारक

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने परिजनों व ग्रामीणों संग किया भूमि पूजन, 12 वर्ष बाद निजी भूमि पर स्मारक निर्माण की हुई शुरुआत

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के इतिहास में दर्द और तनाव से जुड़ा कवाल कांड एक बार फिर सुर्खियों में है। घटना को 12 वर्ष पूरे होने के बाद अब गांव कवाल के मजरा मलिकपुरा में उस दिन मारे गए दो भाइयों सचिन और गौरवकृकी स्मृति में स्मारक का निर्माण शुरू हुआ। शुक्रवार को आयोजित भूमि पूजन और हवन के दौरान ग्रामीणों के साथ मौजूद भाजपा नेताओं और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने इसे बलिदान की स्मृति को जीवित रखने का प्रयास बताया।

जानसठ थाना क्षेत्र के गांव कवाल के मजरा मलिकपुरा में शुक्रवार को सचिन (19) और गौरव (17) के लिए उनके शहीद स्मारक का भूमि पूजन कार्यक्रम परिवार के द्वारा आयोजित किया गया। दोनों की 27 अगस्त 2013 की घटना में मृत्यु हुई थी, जिसने आगे चलकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश को हिला देने वाले साम्प्रदायिक तनाव और फिर हिंसा का रूप ले लिया था। परिवार की निजी भूमि पर बनाए जा रहे इस स्मारक के शिलान्यास समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। हवन के साथ स्मारक के प्रथम चरण के निर्माण की विधिवत शुरुआत की गई।

इसे भी पढ़ें:  कुल्हेड़ी गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

स्मारक का शिलान्यास करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि गांव कवाल में हुई वो घटना बेहद दुखद और अमानवीय थी। मलिकपुरा में अमर शहीद भाईयों सचिन व गौरव की याद में बनाए जाने वाले स्मारक का शिलान्यास हवन-पूजन के साथ सम्पन्न हुआ। यह स्मारक उनके साहस, त्याग और बहू-बेटियों के सम्मान की रक्षा का प्रतीक बनेगा। शहीद सचिन-गौरव की स्मृति सदैव अमर रहेगी। परिवार और ग्रामीणों ने भी स्मारक के निर्माण को न्याय और स्मृति का महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पूर्व विधायक उमेश मलिक, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुण्डीर, भाजपा नेता सचिन त्यागी, जगदीश पांचाल, अनिल त्यागी के अलावा सचिन और गौरव के परिवार से रविन्द्र सिंह मलिक, बिशन सिंह, तेजिन्दर सिंह सहित सैंकड़ों ग्रामीण और अन्य लोग मौजूद रहे। परिजनों ने बताया कि स्मारक पर सचिन और गौरव की बड़ी प्रतिमा की स्थापना कराई जायेगी और कवाल कांड से जुड़ी जानकारियों का पूरा संकलन यहां पर उपलब्ध किया जायेगा।
कवाल कांडः मामूली विवाद, कहासुनी-मारपीट और खूनी संघर्ष
27 अगस्त 2013 को मलिकपुरा के निवासी सचिन और गौरव का गांव कवाल निवासी शाहनवाज कुरैशी पुत्र सलीम से मामूली विवाद हुआ। कहासुनी के बाद मारपीट बढ़ी और संघर्ष के दौरान शाहनवाज की चाकू लगने से मृत्यु हो गई। आरोप है कि सचिन और गौरव ने शाहनवाज के सीने में चाकू घौंप दिया था। इससे शाहनवाज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भागते समय सचिन और गौरव को गुस्साई भीड़ ने कवाल के बाजार चौराहे पर रोक लिया और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे जिले और आसपास के क्षेत्रों में तनाव फैला दिया था। सात सितंबर 2013 को यह तनाव भयंकर साम्प्रदायिक दंगों में बदल गया, जिसमें 60 से अधिक लोगों की मौत हुई और 50 हज़ार से ज्यादा लोग बेघर हुए। कवाल कांड और उसके बाद हुए दंगे लंबे समय तक राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक चर्चाओं का केंद्र बने रहे। रविन्द्र सिंह ने कहा कि मलिकपुरा में बनने वाला यह स्मारक न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए उन घटनाओं की याद दिलाएगा, जिन्होंने कवाल कांड के रूप में जुड़ी घटनाओं के सहारे समाज को गहरे घाव दिए। यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को सचिन और गौरव की घटना और इसके दूरगामी प्रभावों से अवगत कराएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में हादसाः जलालाबाद चेयरमैन के भाई-भाभी की मौत

Also Read This

अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, देहरादून पुलिस की कार्रवाई

देहरादून। अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े वायरल ऑडियो मामले में देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई डालनवाला थाने में दर्ज उस मामले से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो-वीडियो क्लिप और उनके जरिए लगाए गए आरोपों को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ था।   जानकारी के अनुसार, देहरादून पुलिस और एसओजी की टीम लंबे समय से इस पूरे मामले की जांच कर रही थी। रविवार को पुलिस ने हरिद्वार जिले के बुग्गावाला क्षेत्र से सुरेश राठौर को हिरासत में लिया और उन्हें देहरादून लाया गया। इसके बाद डालनवाला थाने में कानूनी

Read More »

देहरादून में घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पटेलनगर थाना क्षेत्र के शिमला बाईपास रोड स्थित भुड्डी गांव में रविवार देर रात एक युवा वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सोहेल के रूप में बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया।   परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10:50 बजे की है। उस समय सोहेल अपने छोटे भाई के साथ घर पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दोनों खाना खा रहे थे, तभी अज्ञात हमलावर

Read More »

उन्नाव में बाबा मिलन दास हत्याकांड का आरोपी इजराइल मुठभेड़ में ढेर, एक लाख का था इनाम

Unnao News: उन्नाव के चर्चित बाबा मिलन दास हत्याकांड में वांछित चल रहे एक लाख के इनामी आरोपी इजराइल उर्फ इसराइल को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार आरोपी ताजपुर अंडरपास के पास अपने किसी साथी का इंतजार कर रहा था। सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी की, जिसके बाद मुठभेड़ हो गई।   पुलिस के मुताबिक सोमवार तड़के करीब 3:40 बजे सूचना मिली थी कि बाबा मिलन दास हत्याकांड का आरोपी इजराइल ताजपुर अंडरपास के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेर लिया। टीम ने आरोपी से सरेंडर करने को कहा, लेकिन

Read More »

Delhi-NCR Weather Update: अगले दो घंटे तेज हवाओं का अलर्ट, 60 KM/H तक चल सकते हैं झोंके

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात मौसम अचानक करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज और झोंकेदार हवाओं को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले कुछ घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाओं के दौरान कमजोर पेड़ों की शाखाएं टूट सकती हैं और खुले स्थानों पर रखी हल्की वस्तुएं उड़ सकती हैं। ऐसे में लोगों को अनावश्यक रूप से खुले इलाकों में जाने से बचने और वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दोपहिया

Read More »