काली स्कार्पियों प्रकरणः आरापियों के साथ खुलकर खड़ी हुई टिकैत की भाकियू

जेल से बाहर आकर भड़के भाकियू नेता, कार्यवाही को बताया पुलिस-प्रशासन की गुंडागर्दीः प्रशासन को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

मुजफ्फरनगर। काली स्कार्पियों प्रकरण में अब अचानक ही नया मोड़ आ गया। अभी तक पकड़े गये चारों आरोपी युवकों को अपने संगठन का नहीं बताते हुए कार्यवाही की मांग करने वाली भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) खुलकर आरोपित युवकों के समर्थन में उतर आई। सोमवार को भाकियू जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कारागार पहुंचकर चारों बंद युवकों से मुलाकात की। जेल से बाहर निकलते ही भाकियू नेताओं ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोपों की बौछार कर दी। पुलिस की कार्रवाई को गुंडागर्दी करार देते हुए संगठन ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम थमा दिया है, चौथे दिन भाकियू ने पुलिस व प्रशासन के अफसरों का इलाज कर देने की चेतावनी भी दी है, जिससे जिले का माहौल और अधिक गरमाने की आशंका जताई जा रही है।
बता दें कि एसएसपी संजय वर्मा के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध लोगों की चौकिंग की जा रही थी। 27 नवम्बर की रात एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत फोर्स के साथ शिव चौक पर स्वयं वाहनों की चौकिंग कर रहे थे। इसी बीच काली स्कार्पियो कार में सवार तीन युवक वहां पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने उनको रोका इसी बीच चारों युवक कार को तेजी से भगाते हुए फरार हो गये। कार के सामने पुलिस कर्मी भी खड़े थे और खुद एसपी सिटी कार का डोर हैंडल पकड़े हुए थे। उनको खींचते हुए ही वो फरार हो गये। पुलिस ने रात्रि में उनको गिरफ्तार कर लिया था, इनमें चारों आरोपित कार चालक पुष्कर चौधरी निवासी सडियापुर, तरुण चौधरी निवासी स्वाहेडी, प्रियांशु चौधरी निवासी बधावा हल्दौर और वंश चौधरी निवासी स्वाहेडी जनपद बिजनौर को अगले दिन शुक्रवार को आबकारी चौकी इंचार्ज एसआई मोहित कुमार की तहरीर पर हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने और मोटर व्हीकल एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  शातिर गौकशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, मामा घायल-भांजा हुआ फरार

इस काली स्कार्पियो पर भारतीय किसान यूनियन का झंडा लगा होने के कारण इनके भाकियू से जुड़े होने की बात सामने आई, लेकिन उसी दिन भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बयान जारी कर साफ कर दिया था कि चारों युवकों का संगठन से कोई सम्बंध नहीं है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिये थे कि झंडे और नाम का दुरुपयोग करने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। लेकिन आज सारा माहौल ही बदला हुआ नजर आ रहा है। अब भाकियू पूरी तरह से इन चारों युवकों के समर्थन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ खड़ी नजर आने लगी है। सोमवार को भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कारागार पहुंचकर चारों युवकों से मुलाकात की। इसमें भाकियू के प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान, प्रदेश महासचिव पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी, बिजनौर जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान, महानगर अध्यक्ष गुलबाहर राव, कपिल कुमार आदि शामिल रहे।
रास्त भटक गये थे युवक, घबराहट में गाड़ी भगाकर ले गयेः नवीन राठी
कारागार से निकलने के बाद भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि चार दिन पहले की एक घटना है, उसमें बिजनौर के चार लड़के थे हमारे तरूण चौधरी, वंश चौधरी, प्रियांशु और पुष्कर चौधरी, वो चारों अपनी कार में यहां पर शादी समारोह में आये थे। लोकेशन उन्होंने मोबाइल पर लगा रखी थी। उसके हिसाब से ही वो चल रहे थे, रास्ता भटककर वो शिव चौक पर पहुंच गये और वहां पुलिस ने उनको रोकने के लिए हाथ दिया, लेकिन घबराकर उन्होंने गाड़ी भगा ली। ठीक है उनके द्वारा गलती की गई, हूटर बजाया था तो पुलिस कर्मी हूटर उतरवा लेते, उनकी गाड़ी को सीज कर सकते थे, जो कार्यवाही होती वो करते, लेकिन हत्या के प्रयास जैसे आरोप में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करना ठीक नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिछड़े भोलों का बड़ा सहारा बन रहा कंट्रोल रूम

जिलाध्यक्ष बोले-युवकों के पीटने वाले पुलिसकर्मियों पर हो कार्यवाही

उनके साथ पुलिस ने बर्बरता की और उनकी अमानवीय ढंग से पिटाई की गई है। वो लड़के नीले हो रहे है। उनकी पिटाई करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जानी चाहिए। वो चारों लड़के छात्र हैं, कार्यवाही एक साजिश के तहत की गई है। चारों लड़कों ने शराब नहीं पी रखी थी। वो नई उम्र के बच्चे हैं और पुलिस को देखकर घबराहट में गाड़ी को भगाकर ले गये, पुलिस ने जो कार्यवाही उनके खिलाफ की, उतना उनका अपराध नहीं था। वो ज्यादती है और इसी ज्यादती का हम विरोध करते हैं। आज भाकियू का प्रतिनिधिमंडल उन बच्चों से उनके परिजनों के साथ मिला और हम प्रशासन से मांग करते है कि किसी बच्चे का जीवन बर्बाद न किया जाये और इसमें उनको राहत दी जाये।
युवकों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही से पूरी भाकियू टेंशन में हैः धीरज लाटियान
प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान ने कहा कि पुलिस इस मामले में चारों लड़कों पर लगाये जा रहे आरोप गलत है। किसी के चोट नहीं लगी। पुलिसकर्मियों ने ही सरकारी राइफल मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ा, जितना अपराध था, उतनी ही कार्यवाही करनी चाहिए थी। लखीमपुर खीरी में एक भाजपा नेता के बेटे ने किसानों को गाड़ी चढ़ाकर कुचल दिया और मार डाला, उसको पकड़कर ऐसे पिटाई क्यों नहीं की गई। सिर्फ यह गलती थी कि उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी, वो दारू के नशे में थे, उनको सही गलत कुछ पता नहीं चला। इस देश में दारू को बंद कराया जाये। प्रशासन पूरी तरह से हठधर्मिता दिखा रहा है, पुलिस कर्मी खुली गुंडागर्दी कर रहे हैं। उनको जिस तरह से पीटा गया, वो अमानवीय कृत्य है, गलत कमेंट किये गये। पुलिस की इस कार्यवाही से पूरी भाकियू टेंशन में है। तीन दिन का समय दिया गया है, यदि इसमें पुलिस प्रशासन ने राहत नहीं दी तो भाकियू संगठन इलाज करने सड़क पर आयेगा। यह आंदोलन जेल, रेल या कहीं भी हो सकता है, चौथे दिन आक्रोश का सैलाब आयेगा। झंडे और पद का गलत उपयोग नहीं करें, ये संदेश संगठन ने दिया है। चौकिंग में अपने वाहन को जरूर रोके, पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
युवकों ने गाड़ी नहीं रोककर गलत किया, पुलिस भी सही नहींः जहीर
भाकियू नेता चेयरमैन जहीर फारूकी ने कहा कि लड़कों को गाड़ी रोकनी चाहिए थी, ये उनकी गलती है। इसके लिए जुर्माना, डीएल निरस्तीकरण, गाड़ी को सीज कराते, इसमें लड़कों पर हत्या के प्रयास की जो धारा लगाई गई है, वो गलत है, उसी का विरोध हम कर रहे हैं। लड़कों से जेल में प्रतिनिधि मंडल मिला है, उन्होंने कुछ बातें बताई हैं, पुलिस ने जो ज्यादती की, उसकी को लेकर हम अधिकारियों से भी मिलेेंगे और अपना विरोध प्रकट करेंगे। परिजनों ने भी पुलिस कार्यवाही पर आक्रोश जताया।

इसे भी पढ़ें:  सीएमओ सुनील तेवतिया प्रकरणः एनयूएफडी ने मीडिया को चेताया, कहा-रची गई साजिश

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  शातिर गौकशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, मामा घायल-भांजा हुआ फरारइस अवसर पर राष्ट्रीय

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-झूठे मुकदमे से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्यामिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी बेधक कीट की

Read More »