शामली में एनकाउंटरः 50 हजार का इनामी शातिर बदमाश समयदीन ढेर

चैकिंग के दौरान फोर्स ने घेरा तो बदमाश ने कर दी अंधाधुंध फायरिंग, थानाभवन और बाबरी पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस ने एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया है। शामली जिले की थानाभवन और बाबरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार देर रात थाना थानाभवन और थाना बाबरी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ मे 50 हजार रुपये के इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर अपराधी समयदीन उर्फ सामा को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। अपराधी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह ने पूरी घटना की विस्तृत जानकारी दी। एसपी ने बताया कि समयदीन, निवासी मोहल्ला रायजादगान थाना कांधला, जो कुछ समय से जनता कॉलोनी ऊरुकेरे जनपद तुमकुर (कर्नाटक) में छिपकर रह रहा था। शामली का कुख्यात अपराधी था। उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर जनपद स्तर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए थी।

इसे भी पढ़ें:  टिकैत हुए मुखरः भारतीय किसान यूनियन के नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा मुकदमा, भेजे नोटिस

देर रात पुलिस को सूचना मिली कि समयदीन किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से क्षेत्र में सक्रिय है। जानकारी मिलते ही थाना थानाभवन एवं थाना बाबरी पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी शुरू की। पुलिस को देखते ही समयदीन ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। एसपी के अनुसार, पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें समयदीन घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। इनमें एक 9 एमएम की पिस्टल, दो खोखा कारतूस, एक पिस्टल .32 बोर, दो खोखा कारतूस, एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा तथा चार जिंदा कारतूस शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लड़़की से दुष्कर्म में पिता को सात साल की सजा

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समयदीन गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन मामलों में वांछित था। पुलिस उसकी आपराधिक कुंडली खंगालने में जुटी है ताकि उसके नेटवर्क और संभावित सहयोगियों का पता लगाया जा सके। एसपी ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने पुलिस टीम की तत्परता और बहादुरी की सराहना करते हुए टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ पूरी तरह नियमों और आत्मरक्षा के तहत की गई। पुलिस का दावा है कि आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, जिससे जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था कायम रह सके।

इसे भी पढ़ें:  जातिगत आधार वाले विवादित बयान पर सपा नेता भाटी पर मुकदमा

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »