एसआईआरः बीएलओ बनकर पालिका लिपिक आकाशदीप ने किया उत्कृष्ट कार्य

मुजफ्फरनगर विधानसभा के 17 बीएलओ को ससमय कार्य पूर्ण करने पर ईआरओ नगर मजिस्ट्रेट ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में मतदाता सूचियों के लिए संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एस.आई.आर. 2025 अभियान के कार्य के दृष्टिगत मंगलवार को जनपद की 14 मुजफ्फरनगर विधानसभा के 17 बी. एल.ओ. को उनके द्वारा उनकी भाग संख्या के क्षेत्र का कार्य ससमय पूर्ण किए जाने पर निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी ईआरओ नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर द्वारा तहसील सदर परिसर में स्थित लेखपाल संघ भवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  दिव्यांशु जटराणा हत्याकांडः रालोद ने मुख्यमंत्री धामी से की सख्त कार्रवाई की मांग

इसमें नगरपालिका परिषद् के लिपिक आकाशदीप भी शामिल रहे। उनको एसआईआर में बीएलओ के रूप में मुजफ्फरनगर विधानसभा के भाग संख्या 4 के अन्तर्गत पोलिंग बूथ के मतदाताओं का एसआईआर गणना प्रपत्र भरवाने की जिम्मेदारी गई थी। जिसमें उन्होंने समय से ही अपने क्षेत्र का पूर्ण कार्य करते हुए फार्म अपलोड कराये और रिपोर्ट वीआरसी तथा ईआरओ को प्रेषित की। ईआरओ नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर ने आकाशदीप सहित 17 बीएलओ के कार्य की प्रशंसा की और उनको उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले बीएलओ में आकाशदीप के अलावा सहायक अध्यापक बबीता चौरसिया, जकीरा खातून, सुनम सैनी, शिक्षा मित्र रामकुमार के अलावा आंगनवाडी कार्यकत्रियों में सरिता, शाहीन, आसमां जबी, बेबी रानी, रजनी, ममता, सुमन शर्मा, बबीता, रमा शर्मा, हेमलता, अंजू और गीता रानी शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें:  कच्चा कूड़ा डलावघर-खराब वाहन देखकर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने जताई नाराजगी

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »