ऊर्जा उत्सव-5 का शुभारंभ: ऊर्जावान खेलों में बच्चों ने दिखाया दमखम

मुज़फ़्फरनगर।  चार दिवसीय ऊर्जा उत्सव-5 का आज शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को फिट और ऊर्जावान बनाए रखना है। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष मुख्य अतिथि मशहूर शायर नवाज़ देवबंदी, अपना घर आश्रम के संस्थापक श्री विनोद कुमार गोयल, प्रबंधन समिति और विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. चित्रा जोशी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और इसके बाद विद्यार्थियों व हाउस कैप्टन द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट के साथ खेल सप्ताह की शुरुआत की गई। कक्षा 3 से 8 की छात्राओं ने सुंदर गणेश वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति और सौंदर्य से भर दिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पांच दिन बाद वार्डों में कूड़ा उठाने पहुंची गाड़ियां

ऊर्जा उत्सव-5 में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 11 तक के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं, जहां ट्रैक और फील्ड पर रोमांचक खेलों की विस्तृत श्रृंखला तैयार की गई है। 50 मीटर और 100 मीटर दौड़, थ्रोबॉल, कंगारू रेस, लेमन-एंड-बकेट रेस, टर्टल रेस जैसी प्रतियोगिताओं के साथ-साथ स्केटिंग, टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक, बैडमिंटन, कराटे, म्यूजिक, डांस और क्रिकेट में भी बच्चों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पहले दिन केजी विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी ऊर्जा व दमखम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने बच्चों को मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते देख अभिभावक खुशी से झूम उठे और गर्व की चमक चेहरे पर साफ नज़र आई।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस का सघन चेकिंग अभियान - अवैध पटाखों पर कार्रवाई और सुरक्षा पुख्ता

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या डॉ. चित्रा जोशी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों और अभिभावकों को व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालकर कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास विद्यालय की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन बहुत आवश्यक है। खेल मन और शरीर को स्वस्थ व अनुशासित बनाते हैं, इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। उत्सव की सफलता में विद्यालय के उत्कर्ष वत्स, अंकुर राठी, मानव त्यागी, मानिक तोमर, लवी त्यागी, सिम्मी मखीजा, शुभम शर्मा, रेनू बर्मन सहित पूरे स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---आईजीएल के गडढ़े बने नासूर, डीएम से मिले सभासद

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पांच दिन बाद वार्डों में कूड़ा उठाने पहुंची गाड़ियांजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »

मुजफ्फरनगर में घूस मांगने की ऑडियो के बाद लेखपाल निलंबित

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील क्षेत्र में घूस मांगने की ऑडियो शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। उपजिलाधिकारी सदर प्रवीन कुमार द्विवेदी ने लच्छेड़ा क्षेत्र के लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में लेखपाल पर सरकारी कार्य के बदले धनराशि मांगने के आरोपों को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मामला उस समय सामने आया, जब भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जानसठ तहसील अध्यक्ष अंकित जावला की ओर से तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि लेखपाल द्वारा एक व्यक्ति से काम के एवज

Read More »