शराब तस्करों की तलाश में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आधी रात चला ऑपरेशन सर्च

जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में ईंट भट्टों, ढाबों और संदिग्ध वाहनों की भी टीम ने की सघन जांच, लोगों को भी किया गया जागरुक

मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर जनपद में आबकारी विभाग ने अंतरराज्यीय मदिरा तस्करी पर नकेल कसने के लिए बीती रात बड़ा अभियान चलाया। कई टीमों ने ग्रामीण इलाकों से लेकर दिल्लीदृदेहरादून नेशनल हाईवे तक सघन तलाशी अभियान चलाते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखी।
जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीमों ने मंगलवार देर रात विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग और दबिश अभियान चलाया। राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के निर्देशों तथा जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत विभाग ने ग्रामीण इलाकों में छापामारी को गति दी। टीमों ने ग्राम आलमपुरा, समाना उर्फ रामराज, कैलापुर जसमौर, चंदसीना, सांझक, नरोत्तमपुर, अटाली और सरोरा सहित कई क्षेत्रों के जंगलों और खेतों में देर रात दबिश दी। ग्रामों में संचालित दुकानों, कुछ मकानों, ईंट भट्टों व ढाबों की भी आकस्मिक चेकिंग की गई ताकि किसी भी प्रकार की अवैध शराब की बिक्री या भंडारण की संभावना को समाप्त किया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  मकर संक्रांति पर भक्ति और सेवा की बही बयार, विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी वितरण

टीम ने दिल्लीदृदेहरादून हाईवे पर अंतरराज्यीय शराब तस्करी की आशंका के मद्देनज़र आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की। खतौली बाईपास और उसके आस-पास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर टीमें तैनात कर आकस्मिक रूप से वाहनों को रोका गया और तफ्तीश की गई। आबकारी टीमों ने ट्रकों, पिकअप वाहनों, निजी गाड़ियों और रात में आवाजाही करने वाले सभी संदिग्ध वाहनों की जांच की। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान अंतरराज्यीय शराब तस्करी की संभावनाओं को देखते हुए आगामी दिनों में भी इसी तीव्रता के साथ जारी रहेगा। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब की तस्करी, निर्माण और बिक्री पर सख्त नजर रखते हुए जिले के विभिन्न स्थानों पर निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। टीमों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान में आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार, विकास चौधरी, महेश लाल नंदन और बिन्द्रेश कुमार अपनी-अपनी टीमों के साथ लगातार मुस्तैदी से जुटे रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मुर्गों की लड़ाई में हो रही सट्टेबाजी पर पुलिस का शिकंजा

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »