नाला निर्माण की शिकायत पर पालिका अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अफसरों को सख्त नसीहत

सभासद सीमा जैन की शिकायत का संज्ञान लेकर जनता के बीच पहुँचीं मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बीच जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सख्त रवैया अपनाये हुए हैं। वार्ड संख्या 33 में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा कथित रूप से निम्न गुणवत्ता की सामग्री प्रयोग किए जाने की शिकायत सामने आने के बाद तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने स्वयं मौके पर पहुँचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए पालिकाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जनहितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर भी सख्त नसीहत दी।
गौरतलब है कि वार्ड सभासद सीमा जैन ने पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप को पत्र लिखकर इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। पत्र में आरोप लगाया गया था कि नाला निर्माण कार्य तकनीकी रूप से मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है तथा निर्माण विभाग के कुछ अधिकारियों की ठेकेदार से मिलीभगत के चलते घटिया गुणवत्ता का कार्य कराया जा रहा है। सभासद ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें:  धनतेरस पर जिला अस्पताल के सफाई कर्मियों ने झाड़ू-तसले लेकर सीएमओ दफ्तर घेरा

इन्हीं शिकायतों का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने मौके पर पहुँचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और तकनीकी पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी विकास कार्य में लापरवाही या मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि वार्ड संख्या 33 के अंतर्गत पटेलनगर राजवाहा रोड स्थित नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान सामने आई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए सभी तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्य में तेजी लाकर उच्च गुणवत्ता का निर्माण किया जाए।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह नाला निर्माण कार्य क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे स्थानीय नागरिकों को बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पालिका अध्यक्ष ने निर्माण विभाग के अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की है। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए भरोसा दिलाया कि यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में होने वाले प्रत्येक विकास कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, समाजसेवी अनिल ऐरन के अलावा नगरपालिका के एई नैपाल सिंह, जेई कपिल कुमार सहित ठेकेदार और अन्य कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  दुस्साहस-एसपी सिटी पर काली स्कार्पियां चढ़ाने का प्रयास करने वाले चारों दोस्त गिरफ्तार

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  स्मार्ट मीटर बन गया जी का जंजाल, अफसरों का भी हाल

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »