सर्द रात में अर्धनग्न प्रदर्शन के बाद जगा प्रशासन, कूड़े भरे तीन ट्रक जब्त

भोपा रोड पर प्रदूषण के खिलाफ भाकियू (अराजनैतिक) का प्रदर्शन, बिंदल पेपर के बाहर दिया धरना, प्रशासन को झुकना पड़ा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ते वायु प्रदूषण और कूड़ा जलाने की घटनाओं के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के आंदोलन को बड़ी सफलता मिली है। भोपा रोड क्षेत्र में हुए धरने और उग्र विरोध के बाद प्रशासन ने न केवल तत्काल कार्रवाई की, बल्कि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों और इकाइयों पर सख्ती का आश्वासन भी दिया।
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने शनिवार को भोपा रोड पर आंदोलन शुरू किया था। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कूड़ा और संदिग्ध सामग्री लेकर आ रहे ट्रकों को शहर में प्रवेश से रोक दिया और प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ धरने पर बैठ गए। देर रात तक चले इस आंदोलन के बाद प्रशासन को किसानों की अधिकांश मांगें माननी पड़ीं। किसानों का कहना है कि जिले में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं आम हो गई हैं। ग्रामीण इलाकों तक इसका असर पहुंच रहा है। भाकियू नेताओं ने दावा किया कि सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें:  स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

धरना दे रहे किसानों ने पेपर मिल, स्लग यूनिट और अन्य औद्योगिक इकाइयों पर आरोप लगाया कि वे ईंधन के नाम पर बाहर से लाया गया म्युनिसिपल कचरा जला रही हैं। उनका कहना है कि इसमें केमिकल युक्त सामग्री, रबर, टायर और अन्य हानिकारक पदार्थ शामिल होते हैं, जो प्रदूषण को और बढ़ाते हैं। भाकियू (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टीडीएफ के नाम पर कचरा ला रहे तीन ट्रकों को मौके पर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम जानसठ और प्रदूषण विभाग की टीम ने जांच की, जिसमें स्पष्ट हुआ कि ट्रकों में टीडीएफ नहीं, बल्कि म्युनिसिपल कचरा भरा हुआ था।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया एक लाख रुपये का इनामी

जांच के बाद आक्रोशित किसानों ने बिंदल डुप्लेक्स के सामने अर्धनग्न धरना शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस-प्रशासन को किसानों को समझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अंततः देर रात करीब एक बजे प्रशासन ने मांगें मानते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया। धरने के बाद प्रशासन ने तीनों ट्रकों को जब्त कर पुलिस चौकी भेज दिया। साथ ही स्पष्ट किया गया कि आगे से गीला कूड़ा लेकर आने वाला कोई भी ट्रक पकड़े जाने पर जब्त किया जाएगा। नगर पालिका द्वारा कूड़ा जलाने पर रोक लगा दी गई है और औद्योगिक क्षेत्रों में सघन निरीक्षण किया जाएगा। भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक भी देर रात तक धरने पर डटे रहे। बताया कि क्षेत्रवासियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने भोपा रोड क्षेत्र में स्मोकिंग/फॉगिंग (स्मोक गन) की व्यवस्था कराई, ताकि प्रदूषण के प्रभाव को कम किया जा सके। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि दोषी इकाइयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। धरना स्थगित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि यह आंदोलन का अंत नहीं, बल्कि फिलहाल स्थगन है। यदि दोबारा कचरा जलाने या अवैध ईंधन के प्रयोग की घटनाएं सामने आईं तो आंदोलन और व्यापक किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  शाह आलम की लंबी हाउस अरेस्टिंग, प्रशासन को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शनिवार को विकास परखने आ रहे विशेष सचिवस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »