कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने तवा-बेलन से पत्नी की हत्या, आरोपी फरार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से घरेलू हिंसा का एक बेहद भयावह मामला सामने आया है। गुजैनी थाना क्षेत्र के एफ ब्लॉक में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या में रसोई में इस्तेमाल होने वाले तवा और बेलन का प्रयोग किया गया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान रोशनी देवी के रूप में हुई है। आरोप है कि उसका पति संजय कुमार वारदात के बाद से फरार है। चौंकाने वाली बात यह है कि करीब एक महीने पहले भी आरोपी ने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की थी, जिस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था।

इसे भी पढ़ें:  ग्रामीण भारत की आत्मनिर्भरता का आधार बनेगा जी राम जीः कपिल देव

ऐसे सामने आया मामला

शनिवार को रोशनी का भाई राहुल जब बहन से मिलने उसके घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे पर ताला लगा मिला। लगातार फोन बंद आने पर उसे अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलने पर गोविंद नगर पुलिस और एसीपी मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर पहली मंजिल के कमरे में महिला का खून से लथपथ शव पड़ा मिला, जबकि पास ही तवा और बेलन मिले, जिन पर खून के निशान थे।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने दिये वाटर कूलर का सर्वे कराने के निर्देश

पहले भी हो चुकी थी हत्या की कोशिश

पुलिस जांच में सामने आया है कि 21 नवंबर को आरोपी संजय ने रोशनी को जलाकर मारने का प्रयास किया था। उस समय रोशनी ने पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था और अपने भाई के घर रहने लगी थी। कुछ दिन पहले आरोपी माफी मांगते हुए लौटा और साथ रहने का आश्वासन दिया। इसी के बाद यह खौफनाक घटना हुई।

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  आईटीआई सहारनपुर का मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया निरीक्षण

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी की पहली पत्नी की मौत किन परिस्थितियों में हुई थी। बताया जा रहा है कि यह संजय की दूसरी शादी थी और उसकी पहली पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है।

Also Read This

दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाक

नईदिल्ली। दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते करीब 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग को सुबह लगभग 7 बजकर 37 मिनट पर अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में आग लगने

Read More »

बदायूं डबल मर्डर: ‘कातिल’ की 6 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त

बदायूं- बदायूं डबल मर्डर केस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। सीओ भी हटा दिए गए हैं। एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर कहा कि साजिश के हर पहलू की जांच होगी। बदायूं के एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना को प्लांट में फायरिंग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। वहीं,

Read More »

भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य ही मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता: हिमेश शास्त्री

श्रीमद भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति और भजनों से गूंजा सनातन धर्म सभा भवन

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों का फन टूर पर की जमकर मस्ती

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि शैक्षिक सत्र समाप्त होने पर बच्चों को खेलकूद की गतिविधि में सम्मिलित करने के लिए यह फन टूर आयोजित किया

Read More »