विकास कार्यों में पारदर्शिता, मजबूती और मानक सर्वाेपरिः मीनाक्षी स्वरूप

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने स्थलीय निरीक्षण कर परखी गुणवत्ता, मानकों से समझौता न करने के दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष ने अलमासपुर चौक पर चल रहे नाला निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को बारीकी से परखा और स्पष्ट किया कि मानक के विपरीत कार्य होने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शहर में जल निकासी के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के प्रयासों के तहत नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सोमवार को वार्ड-14 में अलमासपुर चौक से कूकड़ा चौक तक बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता, मानक, तकनीकी और सुरक्षा नियमों के अनुपालन को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मौके पर निर्माणाधीन संरचना में लगाई जा रही सरिया और सामग्री की जांच की। स्थानीय नागरिकों से भी संवाद करते हुए निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरिया मानक के अनुरूप ही लगाया जाए तथा निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या निम्नस्तरीय सामग्री बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इंजीनियरों को निर्देशित किया कि नाले की मजबूती, ढलान, जल-निकासी व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से स्थायी निजात मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  भोपा रोड पर ओवरलोड वाहनों की धींगामुश्ती, जाम से लोग बेहाल

निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष ने निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों तथा ठेकेदार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जनता के हितों के लिए हो रहे विकास कार्यों में पारदर्शिता, मजबूती और मानक सर्वाेपरि हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर के विकास में गुणवत्ता ही हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी समस्या पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नाले के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से अब राहत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान कई क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं भी बताई, जिन पर अध्यक्ष ने समाधान का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें:  खतौली के पास स्विफ्ट डिजायर पलटी, दिल्ली निवासी पति-पत्नी हायर सेंटर रेफर

https://www.facebook.com/meenakshiswarupofficial/posts/pfbid02KRfC2BuwSyWzF2aAhYNeweZq4EsbMuuSBDmJoebspGfuCKSd6gxQuuntDpUq4eeJl

अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि नगरपालिका के निर्माण विभाग से वार्ड 14 में अलमासपुर चौक से कूकड़ा चौक तक बन रहा यह नाला 15वें वित्त आयोग की निधि से 85 लाख रुपये की लागत में तैयार किया जा रहा है। बताया कि आज पालिकाध्यक्ष द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान मिले दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराने के साथ ही नाला निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष के साथ वार्ड 14 के सभासदपति राहुल पंवार, नगर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, सहायक अभियंता निर्माण नैपाल सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी और ठेकेदार मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कई घायल, हमलावरों पर मुकदमा

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »