भाजपा नेता को धमकाने पर ब्लॉक प्रमुख पति धनप्रकाश के खिलाफ मुकदमा

पुरकाजी ब्लॉक में मंत्री अनिल कुमार के कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं में बढ़ी तनातनी

मुजफ्फरनगर। जनपद के पुरकाजी क्षेत्र में राजनीतिक पारा उस समय गरमा गया, जब भाजपा नेता मनोज गुर्जर ने ब्लॉक प्रमुख पति पर फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया। मामला कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित भाजपा नेता ने थाने में तहरीर देकर अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई और कार्रवाई की मांग की। पुरकाजी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में ब्लॉक प्रमुख पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई से पुरकाजी में भाजपा में दो फाड़ होते नजर आ रहा हैं। आरोपी ब्लॉक प्रमुख पति भी भाजपा से ही हैं और पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल के खास माने जाते रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को पुरकाजी विकासखंड कार्यालय में शासन द्वारा कंबल वितरण एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार मौजूद थे। भाजपा नेता मनोज गुर्जर का कहना है कि उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए अधिकारियों से चर्चा की थी। आरोप है कि इसी बात से क्षुब्ध होकर ब्लॉक प्रमुख पति धन प्रकाश ने उन्हें फोन कर अभद्रता की।
मनोज गुर्जर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार के कार्यक्रम को लेकर रविवार की सुबह करीब 11रू30 बजे उनके पास एक अंजान नम्बर से अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने मंत्री के कार्यक्रम के लिए ब्लॉक के अधिकारियों को निर्देश देने पर आपत्ति जताई और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। भाजपा नेता का दावा है कि जाँच करने पर उक्त नंबर पुरकाजी की ब्लॉक प्रमुख के पति धन प्रकाश का निकला। पुरकाजी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर ब्लॉक प्रमुख पति धन प्रकाश के खिलाफ सुसंगत धाराओं मेें मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी धाम में भूस्खलन: मुजफ्फरनगर के श्रद्धालु की मौत, चार गंभीर घायल

Also Read This

खतौली बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27: 47 नामांकन पत्र बिके, 15 हुए जमा

खतौली तहसील बार एसोसिएशन खतौली के चुनाव वर्ष 2026-27 को लेकर गुरुवार, 2026 को नामांकन प्रक्रिया में खासा उत्साह देखने को मिला। ऐल्डर कमेटी के निर्देशन में नामांकन पत्रों की बिक्री एवं जमा करने का कार्य सम्पन्न हुआ।ऐल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह एडवोकेट के अनुसार, गुरुवार को कुल 47 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि 15 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। यह दिन नामांकन प्रक्रिया का प्रमुख चरण रहा, जिसमें विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इन पदों पर हुए नामांकन (अध्यक्ष पद) सरदार जितेन्द्र सिंह एडवोकेट, (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) नवाब सिंह एडवोकेट, (महासचिव) सत्यप्रकाशसैनी, (कोषाध्यक्ष) श्रीमती अनामिका एडवोकेट,उपाध्यक्ष (10 वर्ष अनुभव), गंगाशरण एडवोकेट,

Read More »

हाईवे पर भीषण हादसा: एक ही परिवार के चार लोग घायल, महिला की हालत गंभीर

खतौली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अलकनंदा होटल के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भैंसी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार परिवार कहीं जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर

Read More »

मुकेश अंबानी से आगे निकल एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने अदाणी

मुंबई – गौतम अदाणी ने मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया है। अदाणी की संपत्ति 92.6 अरब डॉलर पहुंची।  एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के ताज को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब फिर से अपने नाम कर लिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अदाणी की संपत्ति में हुए हालिया इजाफे ने उन्हें इस सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। इसे भी पढ़ें:  आठ बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, आहत

Read More »

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

लुधियाना- ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। टीम दस्तावेज खंगाल रही है। पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास समेत विभिन्न ठिकानों पर शुक्रवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने एक साथ छापेमारी की। लुधियाना स्थित उनके निवास पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी के बीच जांच एजेंसी के अधिकारी दस्तावेजों को खंगालने में जुटे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह पूरी कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों से जुड़ी कथित अनियमितताओं के पुराने मामलों को लेकर की जा रही है। ईडी की जांच केवल लुधियाना तक सीमित नहीं है, बल्कि बताया

Read More »