नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप शहर में बनवाएंगी छोटा बाइपास

राजवाहा रोड पर साइड पटरी निर्माण कार्य का पालिकाध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्य में तकनीकी खामियां मिलने पर जताई कड़ी नाराजगी

मुजफ्फरनगर। शहर के राजवाहा रोड और नई मंडी क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता को परखने के लिए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण के लिए स्वयं मौके पर पहुँचीं। उन्होंने प्रगति पर चल रहे पाथ-वे साइड पटरी निर्माण कार्य का गहन निरीक्षण किया और मौके पर मिली कई तकनीकी कमियों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने राजवाहा रोड को भोपा रोड से जोड़ने के लिए नई मंडी श्मशान घाट के पीछे नाले की पटरी सीसी रोड के के एक बायपास के रूप में बनाने के लिए निर्देशित किया।

नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यातायात को सुगम बनाने की दिशा में नगरपालिका परिषद् इन दिनों कई निर्माण कार्यों पर तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में राजवाहा रोड पर साइड पटरी निर्माण की गुणवत्ता और उपयोगिता सुनिश्चित करने के लिए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कार्य स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जल निकासी, नाले की सफाई और पैदल पथ के सौंदर्यीकरण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण तकनीकी कमियां सामने आईं, जिन पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने पाया कि साइड पटरी के निर्माण में सड़क के वर्षाजल को नाले तक ले जाने के लिए उचित मार्ग नहीं छोड़ा गया है। साथ ही नाले की सिल्ट सफाई के लिए वाहन आवाजाही का रास्ता भी बाधित हो रहा है। इस पर उन्होंने निर्माण कार्य में लगी टीम और एई निर्माण को मौके पर ही सख्त नसीहत देते हुए जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्ती से कहा कि भीषण बारिश के समय जलभराव की समस्या किसी भी हाल में स्वीकार नहीं होगी। सड़क से नाले तक उचित ढाल और पाइपलाइन का प्रावधान तुरंत सुनिश्चित किया जाए। पालिका अध्यक्ष ने पैदल पथ पर लगे पेड़ों की सुरक्षा के लिए उनके चारों ओर पक्की गोलाई बनाने के निर्देश दिए। साथ ही राहगीरों और बुजुर्गों के बैठने के लिए बेंच लगाने का भी कहा, ताकि यह पाथ-वे न केवल कार्यात्मक बल्कि सौंदर्यपूर्ण और उपयोगी भी बन सके। पाथ-वे को आमजन के लिए सुविधाजनक और आकर्षक बनाने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें:  भरी सर्दी में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर परिवार, आधी रात पहुंचे अफसर

राजवाहा रोड पर नई मंडी श्मशान घाट के पीछे नाले की पटरी पर भारी मात्रा में जमा कूड़ा और गंदगी देखकर पालिकाध्यक्ष ने नाराजगी जताई। उन्होंने इस पटरी को सीसी रोड के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि यह मार्ग भविष्य में राजवाहा रोड को पुलिया से भोपा रोड से जोड़ने वाले बाइपास के रूप में भी काम कर सके। कहा कि इससे न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि वर्षों से चली आ रही गंदगी की समस्या का स्थायी समाधान भी संभव हो सकेगा। एई निर्माण को इसके लिए तत्काल एस्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा गया।

इसे भी पढ़ें:  युवाओं को रोजगार उपलब्धता भाजपा सरकारों की प्राथमिकताः कपिल देव

पालिकाध्यक्ष ने कहा किकृनगर के सुचारु यातायात, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को सुदृढ़ करने के लिए यह निर्माण कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। नगरपालिका परिषद् के अधिकारियों को गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है, और इसी दिशा में परिषद् निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नगर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि राजवाहा रोड पर चल रहा पाथ-वे साइड पटरी निर्माण कार्य 15वें वित्त आयोग की निधि से लगभग 82 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष द्वारा निरीक्षण के दौरान दिए गए सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया है। निरीक्षण के दौरान व्यापारी नेता शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, नगर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, एई निर्माण नैपाल सिंह, तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में वोट बनवाने का अंतिम मौका, अब सिर्फ एक दिन शेष

Also Read This

साबरकांठा में बस और वैन की भिड़ंत में छह लोगों की मौत

अहमदाबाद-  गुजरात के साबरकांठा जिला की सड़कों पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। यह हादसा साबरकांठा जिला के एक हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार, एक निजी बस ने पीछे से एक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। वैन में यात्री सवार थे और वह शामलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी। इस मामले में गंभोई पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में वैन में बैठे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत

Read More »

कोटा के सिटी मॉल में लगी भीषण आग, धुएं से फैली दहशत

कोटा- विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित सिटी मॉल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर बर्गर किंग आउटलेट के पास लगी, जिसके बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। दमकल की 12 से अधिक गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित झालावाड़ रोड पर बुधवार सुबह सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मॉल की दूसरी मंजिल पर उस समय भड़की जब अधिकांश दुकानें बंद थीं। घटना की सूचना सुबह करीब 10:30 बजे मिली, जिसके महज 10 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के मौहल्ले में साम्प्रदायिक विवादः मुस्लिम खरीदारों के खिलाफ सड़क पर धरनाइस अवसर

Read More »