थाने में पत्नी की गोली मारकर हत्या

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में थाने के अंदर पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से सनसनी फैल गई। पाली थाने के अंदर पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। महिला थाने की मेस से खाना खाकर बाहर धूप में खड़ी थी, उसी समय पीछे से आए पति ने तमंचा से पीठ पर गोली मार दी। घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पाली थाना क्षेत्र के रमापुर अटरिया निवासी अनूप कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटनाक्रम में बताया गया कि अनूप की पत्नी सोनी सात जनवरी को घर से कहीं चली गईं थीं। मामले की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की थी। रविवार को पुलिस ने सोनी को बरामद कर लिया था। सोमवार की सुबह सोनी को पुलिस ने मेस में खाना खाने के लिए भेजा था। मेस से खाकर सोनी थाना परिसर में ही धूप में खड़ी हो गई थी। उसी समय मौका पाकर पीछे से आए अनूप ने तमंचा से सोनी के दाहिन कंधे पर पीछे से गोली मार दी। गोली लगते ही सोनी गिर गईं। थाने के अंदर फायर की आवाज सुनकर थाने में सनसनी फैल गई।

इसे भी पढ़ें:  एमएलसी मोहित बेनीवाल ने सीएम योगी से की मांग-‘लक्ष्मीनगर’ किया जाये मुजफ्फरनगर का नाम
Share This Article