सोनू कश्यप हत्याकांड: मुजफ्फरनगर में चंद्रशेखर आज़ाद को पुलिस ने रोका

सोनू कश्यप केस चंद्रशेखर आज़ाद रोके गए

मुजफ्फरनगर।  आबकारी मोहल्ला निवासी सोनू कश्यप की हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहे आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया। भोपा पुल के पास नवीन पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर सांसद के काफिले को आगे बढ़ने से रोक दिया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार, सोनू कश्यप की मेरठ के ज्वालागढ़ गांव में कथित रूप से जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से लगातार विरोध-प्रदर्शन चल रहे हैं। एक दिन पहले मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट पर भी पीड़ित परिवार और समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर आरोपियों को फांसी देने तथा परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई थी। इन्हीं मांगों के समर्थन में सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

पुलिस द्वारा रोके जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा, सीओ नई मंडी राजू कुमार साव, सीओ जानसठ रुपाली राव और सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। काफी देर तक चली बातचीत के बाद प्रशासन और सांसद के बीच सहमति बनी कि पीड़ित परिवार से बातचीत पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कराई जाएगी। इसके बाद सांसद अपने काफिले के साथ मेरठ रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चर्चा जारी रही।

इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर मारपीट मामला: शादी समारोह में विवाद के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

इधर, सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर परिजनों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मृतक की बहन आरती कश्यप का कहना है कि उनका भाई सोनू उर्फ रोनू घर से लगभग 80 हजार रुपये लेकर मेरठ मौसी के यहां जाने की बात कहकर निकला था। वह बाइक खरीदने की योजना बना रहा था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। आरती ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल एक नाबालिग को आरोपी बताना संदेहास्पद है। उनका दावा है कि इस तरह की घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता।

परिजनों ने बताया कि सोनू गाजियाबाद के मुरादनगर में तंदूर भट्टी पर काम करता था और वही पूरे परिवार का खर्च उठाता था। परिवार में बीमार मां, एक भाई और एक बहन हैं, जबकि पिता का पहले ही निधन हो चुका है। सोनू ही परिवार का एकमात्र सहारा था।

इसे भी पढ़ें:  जिया चौधरी पर हमला सपा के लिए नहीं, कानून व्यवस्था के लिए चुनौतीः राकेश शर्मा

इस बीच सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने भी पीड़ित परिवार के समर्थन में आवाज उठाते हुए 50 लाख रुपये मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

पीड़ित परिवार और समर्थकों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और सोनू कश्यप को न्याय दिलाया जाए। फिलहाल प्रशासन पर दबाव लगातार बढ़ रहा है और आगे की कार्रवाई को लेकर सभी की निगाहें पुलिस पर टिकी हैं।

Also Read This

22 अप्रैल 2026 को खुलने जा रहे केदारनाथ धाम का दृश्य

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, जानिए बाबा केदार धाम की खास बातें

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल 2026 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज धाम पहुंच रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पल का इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केदारनाथ सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पांडवों की कथा, त्रिकोणीय शिवलिंग और हिमालय की अद्भुत भव्यता से जुड़ा एक ऐसा धाम है, जिसकी हर बात श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचती है? केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज केदारनाथ पहुंच जाएगी। इस दिन का इंतजार श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। जैसे-जैसे कपाट खुलने की घड़ी करीब आती है,

Read More »
चारधाम यात्रा 2026 में पहले महीने VIP दर्शन पर रोक

चारधाम यात्रा में पहले महीने VIP दर्शन बंद, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है और इस बार शुरुआत से ही प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस फैसले के पीछे मकसद यही बताया जा रहा है कि दूर-दराज से आने वाले सामान्य श्रद्धालुओं को पहले सुविधा मिले और भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सके। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने VIP दर्शन को लेकर एसओपी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती एक महीने तक चारों धाम में विशेष प्रवेश या VIP ट्रीटमेंट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में एडवाइजरी केंद्र

Read More »

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  फायरिंग कांडः गोलियां दागने वाले बाप-बेटे समेत पांच पर एफआईआरजारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर मॉनेटीसतिओं स्पेस में एक भरोसेमंद

Read More »

खतौली में जल संकटः गैस पाइपलाइन कार्य से पानी की लाइन क्षतिग्रस्त

मरम्मत में देरी से बढ़ी लोगों की नाराजगी, गर्मी में पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर निवासी खतौली। खतौली नगर क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान जल आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से पिछले एक सप्ताह से कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है। भीषण गर्मी के बीच उत्पन्न इस संकट ने स्थानीय निवासियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। पानी की कमी के कारण लोगों को पीने के पानी से लेकर दैनिक उपयोग तक के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और श्रम दोनों

Read More »