अमरोहा- रेलवे ट्रैक पर मिले युवक टिंकू की मौत का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से नहीं, बल्कि उसकी पत्नी और प्रेमी द्वारा गला घोंटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है, बुधवार को रेलवे ट्रैक पर मिले युवक टिंकू की ट्रेन की चपेट में आने से मौत नहीं हुई थी, बल्कि पत्नी ने प्रेमी से मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत का खुलासा होने पर पुलिस ने पत्नी और प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रेमी ने कपड़े से उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतारा और हादसे का रूप देने के लिए रेल ट्रैक पर डाल दिया था। हत्या की जानकारी मिलने पर फील्ड यूनिट व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य एकत्र किए। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि नगर के मोहल्ला अट्टा निवासी टिंकू (32) मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसका शव बुधवार की सुबह मंडी समिति के पीछे रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। टिंकू का शरीर खून से लथपथ था। माना जा रहा था कि टिंकू की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि टिंकू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण दम घुटने से होना बताया गया था। दूसरी ओर टिंकू के परिजनों ने भी उसकी पत्नी के चरित्र पर शक जाहिर करते हुए हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की थी। टिंकू की पत्नी संगीता को थाने में लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने प्रेमी द्वारा टिंकू की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने रात में ही दबिश देकर उसके प्रेमी नर सिंह उर्फ देव को उसके गांव मानपुर कोतवाली चांदपुर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भाई राजकुमार की ओर से नर सिंह व संगीता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। टिंकू की पत्नी संगीता कोतवाली चांदपुर के गांव सुंदरा की रहने वाली है। उसका प्रेमी नर सिंह भी सुंदरा गांव से सटे मानपुर का रहने वाला है। शादी से पहले संगीता बास्टा कस्बे में सिलाई सीखने जाती थी। इस दौरान वह नर सिंह के संपर्क में आ गई। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। बीते 11 साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। साल 2020 में संगीता की शादी टिंकू के साथ हो गई। बताया जाता है कि नर सिंह ने संगीता पर शादी नहीं करने का दबाव बनाया था। लेकिन घर वालों के दबाव में संगीता ने टिंकू के साथ शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद भी दोनों का संपर्क बना रहा। टिंकू की गैरमौजूदगी में नर सिंह अक्सर यहां आकर संगीता से मिलता रहता था। पुलिस का कहना है कि टिंकू शराब पीने का आदी था।

होर्मुज में भारतीय जहाज पर फायरिंग, ईरान से भारत की कड़ी आपत्ति
पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास हालात अचानक बिगड़ गए। ओमान के उत्तर-पूर्व में एक टैंकर पर ईरान से जुड़ी गनबोट्स की फायरिंग की खबर सामने आई है। इसके बाद भारतीय झंडे वाले जहाजों की सुरक्षा को लेकर नई दिल्ली की चिंता बढ़ गई है। (होर्मुज में भारतीय जहाज पर फायरिंग ) ब्रिटेन की समुद्री निगरानी एजेंसी ने कहा कि ओमान से लगभग 20 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में एक टैंकर के कप्तान ने रिपोर्ट दी कि दो गनबोट्स ने बिना किसी रेडियो चेतावनी के फायरिंग की। एजेंसी के मुताबिक जहाज और चालक दल सुरक्षित बताए गए, लेकिन घटना




