नोएडा में 80 मिनट तक कार पर खड़ा रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, 50 मिनट की देरी ने ले ली जान; पिता आंखों के सामने गिड़गिड़ाते रहे

नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एटीएस ली ग्रैंडियोस के पास शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की जान सिर्फ इसलिए चली गई क्योंकि समय पर रेस्क्यू नहीं हो सका। युवक करीब 80 मिनट तक पानी पर तैर रही कार के ऊपर खड़े होकर टॉर्च जलाकर मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस और दमकल कर्मी पानी में उतरने से कतराते रहे। पिता की आंखों के सामने बेटे की सांसें थम गईं।

हादसे की पूरी कहानी

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम से घर लौट रहे युवराज मेहता की ग्रैंड विटारा कार सेक्टर-150 एटीएस ली ग्रैंडियोस के पास टी-प्वाइंट पर घने कोहरे के कारण अनियंत्रित हो गई। कार नाले की दीवार तोड़ते हुए 30 फुट गहरे, पानी से भरे निर्माणाधीन बेसमेंट के गड्ढे में जा गिरी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पेपर व्यापारी के घर इनकम टैक्स की रेड

हादसे के बाद कार पलट गई, लेकिन पानी पर तैरती रही। किसी तरह युवराज कार से बाहर निकले और अपने पिता राजकुमार मेहता को फोन कर मदद मांगी।

50 मिनट की देरी, 80 मिनट की बेबसी

पिता तुरंत डायल-112 पर सूचना देकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस और दमकल कर्मियों को घटनास्थल पर पहुंचने में करीब 50 मिनट लग गए। इस दौरान युवराज कार के ऊपर खड़े होकर टॉर्च जलाते हुए लगातार “बचाओ-बचाओ” चिल्लाते रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिता बार-बार पुलिस और दमकल कर्मियों से पानी में उतरकर बेटे को बचाने की मिन्नत करते रहे, लेकिन किसी ने जोखिम उठाने की हिम्मत नहीं दिखाई।

रेस्क्यू से इनकार, डर का हवाला

पुलिस और दमकल कर्मियों ने ठंडे पानी, घने कोहरे और गड्ढे में बने निर्माणाधीन कॉलम से टकराने के खतरे का हवाला देते हुए पानी में उतरने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप हत्याकांडः पीड़ित परिवार के घर घुसे अज्ञात लोग, बहन रहस्यमयी ढंग से लापता

नॉलेज पार्क फायर स्टेशन से छोटी और बड़ी क्रेन मंगाई गई, लेकिन उससे भी युवराज को सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका।

1:45 बजे जिंदगी हार गई

करीब रात 1:45 बजे युवराज कार समेत पानी के अंदर समा गया। इसके बाद SDRF टीम मौके पर पहुंची, लेकिन जरूरी उपकरण और स्टीमर नहीं होने के कारण रेस्क्यू शुरू नहीं हो सका।

काफी देर बाद गाजियाबाद से आई NDRF टीम ने स्टीमर उतारकर टॉर्च की रोशनी में युवक को बाहर निकाला।

युवराज को बेहोशी की हालत में कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजन, रिश्तेदार, स्थानीय लोग और डिलीवरी बॉय ने रेस्क्यू में हुई देरी को लेकर भारी नाराजगी जताई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम

कौन थे युवराज मेहता

उम्र: 27 वर्ष

पेशा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर

कंपनी: डनहमबी इंडिया, गुरुग्राम

निवास: टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी, सेक्टर-150

पिता: राजकुमार मेहता (SBI से सेवानिवृत्त निदेशक)

बहन: यूके में रहती हैं

मां का पहले ही निधन हो चुका है

नोएडा प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप

पिता राजकुमार मेहता ने नॉलेज पार्क कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि घटनास्थल के पास न तो बैरिकेडिंग थी, न रिफ्लेक्टर और न ही चेतावनी बोर्ड। स्थानीय निवासी पहले भी नोएडा प्राधिकरण से सुरक्षा इंतजामों की मांग कर चुके थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण कोहरा और तेज रफ्तार प्रतीत हो रहा है। युवक के पिता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Also Read This

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष पर दिनदहाड़े हमला, कार्यालय में तोड़फोड़वायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पेपर व्यापारी के घर इनकम टैक्स की रेडपुरकाजी

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »