द दून वैली पब्लिक स्कूल में पराक्रम दिवस व बसंत पंचमी समारोह

द दून वैली पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस और भारतीय प्रकृति पर्व बसंत पंचमी का आयोजन भव्य और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर देशभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और उल्लास से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन श्री राजकिशोर गुप्ता, प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती तनुज कपिल एवं श्री हरदीप सिंह, क्वालिटी डायरेक्टर श्री नरेन्द्र देव शर्मा और श्रीमती अर्चना शर्मा द्वारा माँ सरस्वती और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

इसे भी पढ़ें:  9 अगस्त को भाकियू जिला मुख्यालय पर करेगी तिरंगा ट्रैक्टर मार्च

कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों ने नेताजी के जीवन, उनके साहसिक व्यक्तित्व और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अतुलनीय योगदान पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए जोशीले नारों और देशभक्ति गीत “हम करें राष्ट्र आराधन” ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से गुंजायमान कर दिया।

इसी क्रम में बसंत पंचमी का पर्व भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पीले परिधानों में सजे छात्र-छात्राएं बसंत ऋतु की स्वर्णिम छटा को साकार करते प्रतीत हुए। गीत, नृत्य, कविताओं और लघु कथाओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने बसंत ऋतु की सुंदरता और प्रकृति के नवजीवन को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पेड़ से लटका मिला लापता दलित युवक का शव

प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा ने अपने संबोधन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रेरणादायी विचारों, अटूट देशभक्ति और दृढ़ संकल्प पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नेताजी का नेतृत्व और समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

वहीं, विद्यालय के चेयरमैन श्री राजकिशोर गुप्ता ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे ज्ञान, बुद्धि और सृजनशीलता का प्रतीक बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को माँ सरस्वती के आशीर्वाद के साथ जीवन में सफलता प्राप्त करने और देश व समाज के विकास में योगदान देने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने छात्रों को नेताजी की तरह दृढ़ निश्चयी और राष्ट्र के प्रति समर्पित बनने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  गंगनहर मार्ग पर ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, दो बुजुर्गों की मौत

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 9 के शौर्य और शैलीन ने कुशलतापूर्वक किया।

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  अस्पताल में गुंडागर्दीः चालक ने मचाया जमकर तांडव, ओपीडी स्टाफ को पीटाइस अवसर पर

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  40 हजार शिक्षकों की पूरी होगी मन की मुराद, मंत्री करेंगे सीएम से फरियादमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने

Read More »