बिजनौर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने फहराया तिरंगा

रिजर्व पुलिस लाइन में परेड समारोह में शहीदों और सेनानियों को किया नमन

बिजनौर। भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला एवं राष्ट्र की अस्मिता के प्रतीक 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने प्रभारी जनपद रिज़र्व पुलिस लाइंस, बिजनौर स्थित परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर माँ भारती तथा अमर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में गैस संकट: 12 साल बाद सिलेंडर पाने को मुसीबत की लाइन

इस अवसर पर प्रदेश सरकार मे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं मुज़फ्फरनगर से विधायक कपिल देव अग्रवाल ने पुलिस विभाग के अधिकारीगण एवं जवानों द्वारा प्रस्तुत अनुशासित, भव्य एवं प्रभावशाली परेड की सलामी ली। उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा, जनहित संरक्षण तथा सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस बल की अग्रणी, निर्णायक एवं प्रशंसनीय भूमिका की सराहना की।

अपने संबोधन में मंत्री कपिल देव ने कहा कि पुलिस बल लोकतंत्र की रक्षा की मजबूत दीवार है। उनकी निष्ठा, अनुशासन और त्याग से ही समाज में शांति, सुरक्षा और सुशासन सुनिश्चित होता है।” उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को ‘राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ संविधान की मर्यादाओं का पालन करते हुए देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता की रक्षा हेतु पूर्ण समर्पण का संकल्प दिलाया। गणतंत्र दिवस के इस गरिमामयी अवसर पर उत्कृष्ट सेवाओं, साहसिक कर्तव्यों एवं अनुकरणीय कार्य निष्पादन के लिए चयनित वरिष्ठ अधिकारियों एवं जवानों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान पुलिस बल के मनोबल को सुदृढ़ करते हुए उन्हें राष्ट्रसेवा के लिए और अधिक प्रेरित करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  नशा मुक्त युवा – विकसित भारत की आधारशिला: मेपल्स एकेडमी

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »